भंवरपुर ग्रामीण संवाददाता विक्की वैष्णव की रिपोर्ट
भंवरपुर : शासकीय कर्मचारी द्वारा नियम एवं लोक सेवा आचरण नियम के उल्लंघन करने बाबत विदित हो कि डाक पोस्ट भंवरपुर में पदस्थ अधिकारी मोहन देवांगन के द्वारा अपने दायित्व एवं निर्वहन के विपरीत कार्य करते हुए 21 /05 /2021 / दोपहर 3:00 बज के 23 मिनट पर छत्तीसगढ़ शासन एवं प्रशासन के खिलाफ विवादित पोस्ट लेकर अपने आप को भारतीय जनता पार्टी का एक विशेष पार्टी को सहयोग करते हुए शासन एवं प्रशासन के खिलाफ उक्त अधिकारी के द्वारा पोस्ट किया गया है जबकि लोक सेवा आचरण नियम के तहत उक्त अधिकारी के द्वारा संपादित किया गया कार्य एक शासकीय कर्मचारी के हित में अनुकूल नहीं है
विदित हो कि शासकीय कर्मचारी चाहे सेंट्रल गवर्नमेंट का हो या राज्य गवर्नमेंट का हो उनको किसी भी प्रकार की अधिकार प्रदत नहीं किया गया है कि शासन व प्रशासन के खिलाफ धरना प्रदर्शन में शामिल होकर अपना जाहिर व्यक्त करें लेकिन दुर्भाग्यवश एक विशेष पार्टी के हित में भंवरपुर डाक पोस्ट में पदस्थ अधिकारी मोहन देवांगन के द्वारा उक्त कार्य संपादित किया गया है
जो न्याय उचित नहीं है नहीं लोक सेवा आचरण नियम के पालन किया गया है अतः डाक पोस्ट में पदस्थ उच्च अधिकारियों से निवेदन है कि उच्च अधिकारियों के किए गए कृत्य के खिलाफ जांच पश्चात जांच में सही पाए जाने पर उक्त अधिकारी के खिलाफ कार्यवाही करने की कृपा हो संलग्न दस्तावेज की सूची फोटोग्राफी

