महासमुन्द। पुलिस अधीक्षक महोदय महासमुंद के आदेशानुसार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया मेघा टेम्भूरकर साहू तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बागबाहरा लितेश सिंह के मार्गदर्शन में थाना तेंदुकोना क्षेत्र में लगातार अवैध जुआ शराब पर सतत निगाह रखी जा रही है इसी क्रम में दिनांक 09/06/2021 को मुखबीर सूचना मिली कि एक व्यक्ति घर बाड़ी ग्राम राम नगर
फोकटपारा बुंदेली में हाथ भट्ठी से निर्मित अवैध महुआ शराब बिक्री करने हेतु रखा है कि सूचना तस्दीक पर घटना स्थल ग्राम रामनगर फोकट पारा बुंदेली पहुंच कर रेड कार्यवाही करने पर आरोपी दानीराम पिता स्व. मोतीराम सोनवानी उम्र 64 वर्ष निवासी रामनगर फोकटपारा बुंदेली थाना तेंदुकोना द्वारा अपने घर बाड़ी पैरावट में महुआ शराब रखे मिला जो आरोपी द्वारा जुर्म स्वीकार करते हुए अपने कब्जे घर बाड़ी पैरावट से दो पीला रंग के प्लास्टिक जरकिन में भरी क्रमशः 05 लीटर एवं 02 लीटर हाथ भट्ठी से निर्मित महुआ शराब कीमती करीबन 1400/- रु. को उनके पेश करने पर जप्त किया गया जो आरोपी द्वारा अवैध महुआ छाप शराब बिक्री करने हेतु रखे पकड़े जाने से धारा 34(2) आब. अधि. का अपराध घटित करना पाए जाने से दिनांक 09.06.21 को गिरफ्तार किया जाकर मामला अजमानती होने न्यायिक रिमांड पर माननीय पिथौरा न्यायालय पेश किया गया

