जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन को जांच के दिए निर्देश

प्रारंभिक जांच में पारिवारिक कलह कारण, पुलिस द्वारा आगे की जांच जारी

 रायपुर, 10 जून 2021

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने महासमुंद जिले के ईमलीभांठा नहर पुलिया के पास रेलवे पटरी से कटकर महिला और उनकी पांच बच्चियों की मृत्यु पर गहरा दुख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन को इस पूरे घटना की जांच कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है।