छतीसगढ़ सेवा न्यूज़
मकरध्वज प्रधान
मैनपुर, गरियाबंद
मामला तहसील देवभोग के ग्राम पंचायत खोखसरा का हैं -जिला पंचायत उपाध्यक्ष संजय नेताम जी के नेत्रुत्व मेंनिराकार डोंगरे जिला उपाध्यक्ष असंगठित कामगार कांग्रेस ने ग्राम पंचायत खोखसरा के दो गरीब परिवार जिनका राशन कार्ड सत्यापन के समय कट गया हैं
जिन्हें राशन हेतु बहुत परेशानियों का सामना करना पढ़ रहा हैं आज ही इस संबंध में सोशल मिडिया के माध्यम सें पता चलने पर आदरणीय संजय नेताम जी ने अपने साथीयों क़ो ग्राम खोखसरा भेजकर रुकमणी बाई कश्यप और पानोबाई कश्यप के वास्तविक समस्या क़ो समझने हेतु पार्टी के कार्यकर्ताओं क़ो भेजा वास्तविक में इन महिलाओं के परिवार आर्थिक रुप सें बहुत परेशान हैं राशन सामग्री हेतु बहुत समस्या हैं उन्हें सत्यापन के समय राशन कार्ड कट जाने पर उक्त परिवार क़ो राशन हेतु बहुत समस्या हो रही हैं ।
इन समस्याओ क़ो संज्ञान में लेते हुए आदरणीय निराकार डोंगरे जी ने तत्काल थोड़ा बहुत सुखा राशन सामान का व्यवस्था करा दिया व राशन कार्ड के संबंद्ध में आदरणीय संजय नेताम जी के पास बात रखकर बहुत जल्द राशन कार्ड दिलाने का आश्वसन दिया हैं । इस नेक कार्य में आदरणीय निराकार डोंगरे जी के साथ युवा साथी मिथलेश ताण्डि , पिंटू जगत , चंद्रकांत , माहान्ति भी उपस्थित थे


