संवाददाता नेहरू साहू की रिपोर्ट 9407900242
राजिम • विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राजिम व्यवहार न्यायालय में वृक्षारोपण किया गया
आज दिनांक 05-06-2021 को विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायपुर के अध्यक्ष् माननीय जिला न्यायाधीश श्री अरविन्द कुमार वर्मा जी के निर्देशानुसार व्यवहार न्यायालय परिसर राजिम में व्यवहार न्यायाधीश श्री विवेक नेताम द्वारा कोविड 19 गाईडलाईन का पालन करते हुये रिक्त स्थानो पर पौधारोपण का कार्यक्रम किया गया इस कार्यक्रम में फलदार एवं छायादार आम, पीपल, बरगद, आंवला, नीम, करंज के पौधा रोपण किया गया इस अवसर पर राजिम अधिवक्ता संघ से अधिवक्ता श्री महेन्द्र कुमार सोनी, अभियोजन अधिकारी अजय वर्मा एवं न्यायालयीन स्टाप श्री घनश्याम साहू, नेहरू राम साहू, ओमप्रकाश यादव, राजेश कुमार ध्रुव उपस्थित रहे

