सफलता की कहानी महिला समूह की सचिव पद्मा यादव ने आय मूलक योजनाओं के लिए मुख्यमंत्री का जताया आभार


सफलता की कहानी गोधन न्याय योजना गोबर बिक्री की राशि सुरेश ने बच्ची की पढ़ाई में लगायी
महासमुंद 9 जून 2021/छत्तीसगढ़ सरकार की गोधन न्याय योजना गौ-पालकों, किसानों और ग्रामीणों के लिए अतिरिक्त आमदानी का जरिया बन गई है। इस योजना से होने वाली लाभ के वजह से ग्रामीणों में उत्साह का वातावरण बना है। पशुओं के देखभाल एवं उनके सरंक्षण एवं संवर्धन को लेकर भी ग्रामीणों में जागरूकता बढ़ी है। 

पशुओं का गोबर ग्रामीणों के लिए अब धन बन गया है। आज जिले के विकास कार्यो के लोकार्पण में महासमुन्द जिले के ग्राम गनेकेरा के पशुपालक किसान सुरेश नाग को गोधन न्याय योजना से अच्छा खासा मुनाफा होने लगा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज महासमुन्द जिले में वर्चुअल भूमि पूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान पशुपालक किसान से चर्चा की। पशुपालक नाग ने बताया कि उनके पास मात्र 6 गाय है। गोधन न्याय योजना २ाुरू होने के उपरांत उन्होंने गोठान में 261 क्विंटल गोबर का विक्रय किए हैं, जिससे उन्हें 52 हजार 200 रूपये की आमदानी प्राप्त हुई है। इस रकम का उपयोग उन्होंने अपनी पुत्री, जो निजी महाविद्यालय में बीएड कर रहीं है उनके फीस देने में लगाया है। उन्होंने इस योजना के लिए मुख्यमंत्री बघेल का आभार व्यक्त किया।


महासमुंद 9 जून /मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज महासमुन्द जिले में वर्चुअल भूमि पूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान स्व-सहायता समूह के सदस्य से चर्चा की। इस दौरान बसना विकासखण्ड के ग्राम नवागांव के भगवती महिला स्व-सहायता समूह की सचिव पद्मा यादव ने बताया कि वे राज्य २ाासन की महत्वकांक्षी योजना के तहत गौठान में कंेचुआ खाद, साग-सब्जी, गो-काष्ट तथा अन्य प्रकार के उत्पादकों का निर्माण कर रहीं है। उनके द्वारा गोठान में किए गए कार्यो से आय प्राप्त कर वें 11 बकरियों का पालन भी कर रहीं हैं। जिससे उन्हें आर्थिक लाभ प्राप्त हो रहा है। 
 
उन्होंने बताया कि पूर्व में उनके पास काम नहीं होने के कारण वे रोजी-मजदूरी का कार्य किया करते थे। जिससे उन्हें काम के लिए कभी-कभी भटकना पड़ता था। गोठान में स्थायी रूप से कार्य मिलने और आय प्राप्त होने वे काफी खुश है। उन्होंने  मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य २ाासन द्वारा सभी वर्ग के लोगों के हितों के लिए विभिन्न जन-कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही है, जो काफी लाभदायक सिद्ध हो रही है।
ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Welcome to Chhattisgarh SevaLearn More
Accept !