02 से 06 अगस्त तक अनुविभाग स्तर पर चिटफंड से संबंधित आवेदन प्राप्त किये जायेंगे

गरियाबंद : चिटफंड कंपनियों में निवेश करने वाले निवेशकों से 02 से 06 अगस्त 2021 तक गृह विभाग द्वारा जारी निर्धारित प्रपत्र में धन वापसी करने हेतु आवेदन पत्र प्राप्त करने के लिए कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर ने जिले के अनुविभाग स्तर पर अधिकारियों को अधिकृत किया है। कलेक्टर के आदेशानुसार अनुविभाग गरियाबंद हेतु अनुविभागीय अधिकारी राजस्व विश्वदीप, छुरा हेतु अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अंकिता सोम, राजिम हेतु अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जी.डी. वाहिले, 

मैनपुर हेतु अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सूरज साहू तथा अनुविभाग देवभोग हेतु अनुविभागीय अधिकारी राजस्व टीका राम देवांगन को अधिकृत किये गये है। साथ ही समय-सीमा में कार्य संपादन करने तथा नियत समय में प्राप्त आवेदन पत्रों को भलिभांति परीक्षण पश्चात कंपनीवार सूचीबद्ध कर पूर्ण विवरण सहित 10 अगस्त तक जिला कार्यालय में प्रस्तुत करने के निर्देश दिये गये हैं।

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Welcome to Chhattisgarh SevaLearn More
Accept !