ऑफलाईन कक्षाओं के पर्यवेक्षण और मानिटरिंग के लिए 5 हजार से अधिक स्कूलों तक सीधे पहुॅचेंगे 600 अधिकारी


राज्य शासन के आदेशानुसार प्रदेश के स्कूलों में आगामी 2 अगस्त 2021 से ऑफलाईन कक्षाओं का संचालन होगा। राज्य में पहली बार 5 हजार से अधिक स्कूलों तक सीधे लगभग 600 अधिकारी पहुंचकर ऑफलाईन कक्षाओं की तैयारी का जायजा लेंगे। प्रत्येक अधिकारी कम से कम 5-5 स्कूलों जिसमें एक स्वामी आत्मानंद शासकीय इंग्लिश मीडियम स्कूल, एक प्राथमिक, एक मिडिल, एक हाई और एक हायर सेकेण्डरी स्कूल का निरीक्षण करेगा। 


स्कूल शिक्षा सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह ने आज इस संबंध में सभी संभागीय संयुक्त संचालक और जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश जारी किए है। उन्होंने शासन के निर्देशानुसार अधिकारी को स्कूलों के निरीक्षण के दौरान वहां की तैयारियों के अलावा कोरोना से बचाव के लिए जारी निर्देशों के अनुपालन, महत्वपूर्ण योजनाओं जैसे-निःशुल्क पाठ्यपुस्तक, गणवेश, मध्यान्ह भोजन आदि के क्रियान्वयन सुनिश्चित करने कहा है। संबंधित अधिकारियों को  आवश्यक मार्गदर्शन के लिए निरीक्षण, पर्यवेक्षण, मानिटरिंग कर प्रतिवेदन 30 जुलाई के पूर्व प्रेषित करने निर्देशित किया गया है।  

 


 प्रदेश के दूरदराज के स्कूलों में तैयारी का जायजा अभियान की तरह लेने के लिए 28 राज्य स्तरीय अधिकारी, 5 संयुक्त संचालक, 10 उप संचालक (संभागीय संयुक्त संचालक कार्यालय, 29 जिला शिक्षा अधिकारी,  58 सहायक संचालक (डीईओ कार्यालय के), समग्र शिक्षा अभियान के 29 अधिकारी, 148 विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी और  296 एबीईओ को निर्देशित किया गया है। डॉ. कमलप्रीत सिंह ने अधिकारियों को राज्य शासन के आदेश एवं ऑफलाईन स्कूल संचालित करने के लिए 27 जुलाई को आयोजित वीडियों कॉन्फ्रेंसिंग में दिए गए निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने कहा गया है। स्कूलों में निरीक्षण के दौरान अधिकारी विभाग द्वारा संचालित सभी योजनाओं का क्रियान्वयन सुनिश्चित कराएंगे। इसके साथ ही आवश्यकता अनुसार जरूरी समझाइस भी देंगे। 
लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा जारी आदेशानुसार श्री संजीव श्रीवास्तव संयुक्त संचालक समग्र शिक्षा अभियान को राजनादगांव, लोक शिक्षण संचालनालय के उप संचालक श्री जे.पी.रथ को जांजगीर एवं सक्ती, श्री गिरधर मरकाम को जशपुर, श्री भोपाल तांडे को मुंगेली, श्री आशुतोष चावरे को बेमेतरा, श्रीमती एस.एस. एक्का को कांकेर जिले का प्रभार सौंपा गया है। इसी प्रकार समग्र शिक्षा अभियान के उप संचालक श्री आर.एन.हीराधर को बिलासपुर, सहायक संचालक लोक शिक्षण संचालनालय श्री ए.एन. बंजारा को रायपुर, श्री हरीश वरू को बालोद, श्री आर.के. त्रिपाठी को कोरिया, श्री एम. रघुवंशी को सूरजपुर, श्री महेश नायक को जगदलपुर, श्री राजेन्द्र दुबे को नारायणपुर, श्री प्रवीण श्रीवास्तव को अंबिकापुर, श्री भूपेश फाये को बलरामपुर, श्री मृदूला चंद्राकर को रायगढ़, श्री भोजराज कौशल को कोण्डागांव, श्री अमित तंबोली को कोरबा और श्री राजू गुप्ता को बीजापुर जिले का प्रभार सौंपा गया है। 


इसी प्रकार सहायक संचालक समग्र शिक्षा रायपुर के श्री योगेश्वर हरदेल को गरियाबंद, श्री अखिल रायजादा को गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, श्री अजय पिल्लई को महासमुंद, श्रीमती सीमा गौराहा को कवर्धा, श्रीमती सविता देंवागन को दुर्ग, श्रीमती पुष्पा निषाद को बलौदाबाजार, श्री एच.पी. शर्मा को धमतरी, श्री संजय शर्मा को सुकमा और श्री अजय देशपांडे को दंतेवाड़ा जिले का दायित्व सौंपा गया है।

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Welcome to Chhattisgarh SevaLearn More
Accept !