धान संग्रहण केन्द्र बागबाहरा से कैप कव्हर चोरी की घटना को अंजाम देने वाले चार आरोपी पीकप वाहन सहित गिरफ्तार



आरोपियों के पास से स्टेको कैप कव्हर एवं पीकप वाहन क्रमांक CG 07 CA 3068 के साथ कुछ ही घण्टे के भीतर त्वरित कार्यवाही करते हुये शत् प्रतिशत किया बरामद

थाना बागबाहरा में आज दिनांक 16/07/2021को धान संग्रहण केन्द्र बागबाहरा के फड प्रभारी प्रार्थी नागेन्द्र कुमार शर्मा पिता स्व0 चन्द्रशेखर शर्मा उम्र 45 साल के द्वारा लिखित आवेदन दिया कि धान संग्रहण केन्द्र फड क्रमांक 01 का निरीक्षण के दौरान धान संग्रहण केन्द्र में मुख्यालय रायपुर सें दिनांक 15/06/2021 को कुल 400 नग कैप कव्हर आया हुआ था जिसकी कीमत 8602.20 रूपये प्रति नग है जिसमें से 160 कैप कव्हर धान के स्टेको में लगा हुआ है बाकि बचे 240 नग कैप कव्हर में से गिनते करने पर 09 कैप कव्हर नही है कि प्रार्थी नागेन्द्र कुमार शर्मा के लिखित रिपोर्ट पर थाना बागबाहरा में अपराध क्रमांक 156/2021 धारा 447,379 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री दिव्यांग पटेल ने घटना को गंभीरता से लेते हुये थाना बागबाहरा पुलिस को त्वरित कार्यवाही करने हेतु निर्देशित करने पर थाना प्रभारी बागबाहरा स्वराज त्रिपाठी एवं हमराह स्टाफ के द्वारा घटना स्थल का बारिकी से निरीक्षण करते हुये अलग अलग दिशाओं के सीसीटीवी फुटेज एवं मुखबिरी की मदद से एक पीकप वाहन का पता तलाश किया उक्त पीकप वाहन का पता साजी करते हुये धान संग्रहण केंद्र के कर्मचारी अकबर खान से कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने  अपने तीन अन्य साथियों के शामिल होने की बात बताई,  पूछताछ करने पर उक्त चारों आरोपियों के द्वारा दिनांक 13/07/2021 को धान संग्रहण केन्द्र बागबाहरा से 09 नग कैप कव्हर कीमती करीबन 77419 रूपये को चोरी करना स्वीकार करने पर आरोपियों को गिरफ्तार करते हुये उक्त मशरूका को बरामद कर जप्त कर कब्जा पुलिस में लिया गया। आरोपियों को ज्यूडिशियल रिमाण्ड पर महासमुन्द भेजा गया है। सम्पूर्ण कार्यवाही में श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री दिव्यांग पटेल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया श्रीमति मेघा टेम्भूरकर व अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) बागबाहरा सुश्री लितेश सिंह के निर्देशन में थाना प्रभारी उप निरीक्षक स्वराज त्रिपाठी, प्रधान आरक्षक धनीराम दीवान , आरक्षक एकलब्य बैस , आरक्षक मेहत्तर साहू ,आरक्षक शंकर सिंह ठाकुर का विशेष योगदान रहा।

आरोपियों का नाम

1.    अकबर खान पिता रऊफ़ खान उम्र 39 साल साकिन वार्ड नं0 09 अचानक पारा बागबाहरा ( धान संग्रहण केंद्र कर्मचारी)
2.    शेख हुसैन पिता शेख कादर उम्र 35 साल साकिन वार्ड नं0 09 अचानकपारा बागबाहरा
3.    मन्नु ठाकुर पिता स्व0 पान सिंह ठाकुर उम्र 42 साल साकिन वार्ड नं0 10 कल्याणपुर बागबाहरा
4.    रफीक पिता मेहमुद्दीन उम्र 30 साल साकिन सुवरमाल थाना कोमाखान

जप्त मशरूका
1.    09 नग कैप कव्हर कीमती करीबन 77419 रूपये
2.    एक सफेद रंग की पीकप वाहन क्रमांक CG 07 CA 3068 कीमती 3,00,000 रूपये
कुल जुमला 3,77,419 रूपये

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Welcome to Chhattisgarh SevaLearn More
Accept !