शत्-प्रतिशत् टीकाकरण के लिए कलेक्टर ने नगरीय क्षेत्र सरायपाली एवं बसना के अध्यक्ष और पार्षदों का किया सम्मान
जुलाई 30, 2021
अध्यक्ष
नगर पालिका सरायपाली
अमृत पटेल और
नगर पंचायत अध्यक्ष
गजेन्द्र साहू ने
सम्मान के बाद
कहा कि यह
हम सबका दायित्व
है कि इस
वैश्विक महामारी से निपटने
और लोगों को
टीकाकरण कराने के लिए
प्रेरित करने में
सभी लोगों की
भागीदारी रही है।
इसी के चलते
हमारें नगरीय क्षेत्रों में
टीकाकरण का कार्य
शत्-प्रतिशत् पूर्ण
हुआ है। कोविड-19
की वैश्विक महामारी
के द्वितीय चरण
से निपटने के
लिए भी यहां
के शासकीय अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधियों सहित
आमजनों का भी
भरपूर सहयोग मिला।
इस अवसर पर
स्वास्थ्य केन्द्रों के लिए
उपचार सामग्री आॅक्सीजन
सिलेण्डर, अग्निशामक यंत्र, कंसंट्रेटर
मशीन, आरओ मशीन,
पानी टंकी, सैनेटाईजर
सहित अन्य सामग्रियाॅ
प्रदान की गयी।
Tags

