दंडित बंदी आधार सिंह की मृत्यु पर दंडाधिकारी जांच के आदेश

 


बिलासपुर  : दंडित बंदी आधार सिंह यादव, पिता अनार सिंह यादव, उम्र लगभग 25 वर्ष, निवासी ग्राम-जोगीडोंगरी, थाना-गौरेला, जिला-गौरला पेण्ड्रा मरवाही (..) की सिम्स अस्पताल बिलासपुर में उपचार के दौरान 12 जुलाई 2021 को प्रातः 07.51 बजे मृत्यु हो गई है। इस संबंध में जिला दंडाधिकारी बिलासपुर द्वारा जांच का आदेश दिया गया है।

जांच के बिन्दुओं में बंदी क्या जेल दाखिल होने के पूर्व से किसी बीमारी से पीड़ित था अथवा जेल दाखिल होने के पश्चात उसे बीमारी हुई? बंदी को किसी प्रकार की शारीरिक यातना तो नहीं दी गई? बंदी को उपचार के दौरान दी गई चिकित्सा पर्याप्त थी अथवा नहीं? चिकित्सा का ब्यौरा दिया जाये? बंदी की मृत्यु के क्या कारण हैं? अन्य मुद्दे जो जांच के दौरान सामयिक पाये जाये। इन बिन्दुओं के बारे में जिस किसी भी व्यक्ति अथवा संस्था को किसी भी प्रकार की जानकारी हो तो वह श्री हरिओम द्विवेदी, उपखण्ड मजिस्टे्रट के कलेक्टर कार्यालय स्थित भवन न्यायालय के कक्ष क्रमांक 35 में 18 अगस्त 2021 तक प्रस्तुत कर सकते हैं।

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Welcome to Chhattisgarh SevaLearn More
Accept !