महासमुन्‍द पुलिस थाना बागबाहरा की कार्यवाही


 पुलिस अधीक्षक महोदय दिव्यांग पटेल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया मेघा टेम्भूरकर व अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) बागबाहरा लितेश सिंह द्वारा जिलें के सभी थाना प्रभारियों को थाना क्षेत्र के गांव-गांव एवं उडिसा राज्य से लगे सीमावर्ती क्षेत्रों से अवैध शराब बिक्री एवं परिवहन के संबंध में कार्यवाही करने हेतु निर्देशित करने पर उक्‍त निर्देशों का पालन करते हुए थाना बागबाहरा में आज दिनांक 02/08/2021 को जरिये मुखबिर सूचना मिला कि ग्राम पतेरापाली वार्ड क्र0 10 दुर्गा चौक के पास बेदराम निषाद नाम का व्यक्ति अवैध रूप से बिक्री करते हाथ भट्ठी महुआ शराब रखा है कि सूचना तस्दीक पर हमराह स्टाफ एवं गवाह जय कुमार एवं कमल यादव  के साथ मुखबिर द्वारा बताये स्थान पर जाकर घेराबंदी कर रेड किया जो एक व्यक्ति दुर्गा चौक के पास पतेरापाली में दो 05 लीटर सफेद जरकीन रखे मिला जिसका नाम पता पूछने पर अपना नाम  बेदराम निषाद पिता दुर्जन निषाद उम्र 60 साल साकिन वार्ड नं0 10 पतेरापाली  थाना बागबाहरा जिला महासमुन्द का निवासी बताया जिसके कब्जे से  दो नग 05 लीटर वाली सफेद जरकीन में भरी हुयी 05-05 लीटर कुल 10 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब कीमती 2000 रूपये का मिला जिसे समक्ष गवाह वजह सबुत में जप्त कर शीलबंद किया गया । आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पाये जाने से एवं आरोपी द्वारा अपराध स्वीकार करने पर समय सदर में विधिवत गिरफ्तार किया मामला अजमानतीय होने से आरोपी के विरूद्ध थाना बागबाहरा में अपराध क्रमांक 171/2021 धारा 34(2)आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी उप निरीक्षक स्वराज त्रिपाठी, सउनि बिसाली राम ध्रुव, आरक्षक हरीश साहू , अरूण जगत का विशेष योगदान रहा।

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Welcome to Chhattisgarh SevaLearn More
Accept !