संसदीय सचिव ने किया सीसी रोड के साथ नाली निर्माण का भूमिपूजन यात्री प्रतीक्षालय सहित गोदाम निर्माण के लिए की घोषणा


महासमुंद। संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने ग्राम पंचायत सिंघी में हाईस्कूल भवन का शुभांरभ के साथ ही सीसी रोड व नाली निर्माण के लिए भूमिपूजन किया। इस दौरान उन्होंने यात्री प्रतीक्षालय व गोदाम निर्माण की घोषणा के साथ ही मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराने का वादा किया।


आज बुधवार को ग्राम पंचायत सिंघी में शासकीय हाईस्कूल भवन का शुभांरभ तथा सीसी रोड व नाली निर्माण के लिए भूमिपूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर थे। अध्यक्षता जनपद अध्यक्ष यतेंद्र साहू ने की। विशेष अतिथि के रूप में जनपद पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती त्रिलोकी राधेश्याम ध्रुव, जिपं सदस्य सीमा देवानंद निर्मलकर, जनपद सदस्य अश्वनी होमन दीवान, कुणाल चंद्राकर, रमाकांत ध्रुव, अजय मंगल ध्रुव, हेमन्त डड़सेना, घांसू दीवान, उषा नामदेव, पूनम चंद्राकर, देवानंद निर्मलकर, दिलीप चंद्राकर, चूड़ामणि चंद्राकर, रेखराज पटेल, संतोष साहू मौजूद थे।
अतिथियों के गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने आतिशबाजी के साथ स्वागत किया। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि श्री चंद्राकर ने पूजा-अर्चना पश्चात हाईस्कूल भवन का शुभांरभ किया। बाद इसके उन्होंने गांव में सीसी रोड व नाली निर्माण के लिए भूमिपूजन किया। यहां आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने कहा कि प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल के नेतृत्व में प्रदेश में चहुुंमुखी विकास हो रहा है। 

 

विधानसभा क्षेत्र में करीब तीन साल के कार्यकाल में कोरोना महामारी के इस विषम परिस्थितियों के बावजूद करोड़ों रूपए के विकास कराए गए हैं। संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि प्रदेश की जनता से किए वादे पर प्रदेश सरकार ने पहले ही दिन से अमल शुरू किया। शपथ ग्रहण के तत्काल बाद ही किसानों की कर्जमाफी और 2500 रूपए में धान खरीदी के निर्णय लिए गए। राज्य सरकार ने गांव, गरीब, किसान, मजदूर, महिलाओं, बच्चों व युवाओं सहित सभी वर्गों के विकास के लिए कदम उठाए हैं। उन्होंने ग्रामीणों की मांग पर यात्री प्रतीक्षालय व गोदाम निर्माण की घोषणा करते हुए कहा कि यहां मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराने हरसंभव पहल की जाएगी। इस अवसर पर प्रमुख रूप से पुरुषोत्तम साहू, भजनु साहू, कुंजू साहू, हरिचरण गुप्ता, मनहरण गुप्ता, रज्जू चक्रधारी, इन्द्रू राम बरिहा, दुर्गेश साहू, ग्रहण बरिहा, मानसिंग बरिहा, जनक राम साहू, अश्वनी राजपुत सहित प्राचार्य संतोष दीवान, व्याख्याता जितेंद्र ठाकुर, तोरण सिंह ध्रुव सहित स्कूल स्टॉफ मौजूद रहे।

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Welcome to Chhattisgarh SevaLearn More
Accept !