रायपुर, 14अगस्त 2021 /- 75 वाँ स्वतंत्रता दिवस पर कल रविवार 15 अगस्त को गृह मंत्री एवं ज़िला प्रभारी मंत्री ताम्रध्वज साहू मिनी स्टेडियम महासमंुद में ध्वजारोहण करेंगे। मंत्री साहू मुख्यमंत्री का प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन करेंगे। गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू निर्धारित कार्यक्रम अनुसार राजधानी रायपुर से कल रविवार को प्रातः 7 बजे प्रस्थान कर 8.00 बजे रेस्ट हाउस महासमुंद पहुचेंगे ।वे प्रातः 9.00 बजे मिनी स्टेडियम में स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि होंगे और ध्वजारोहण करेंगे । कार्यक्रम समाप्ति बाद 10 बजे रेस्ट हाउस जाएँगे । उसके बाद मंत्री 11 बजे रेस्ट हाउस से रायपुर के लिए रवाना होंगे ।

