छत्तीसगढ़ के प्रासंगिक एवं विकासोन्मुखी विषयों पर अध्ययन प्रयोजन के लिए आर्थिक सहायता हेतु आवेदन आमंत्रित



राज्य योजना आयोग द्वारा अध्ययन के लिए दी जाएगी आर्थिक सहायता

रायपुर. राज्य योजना आयोग द्वारा प्रदेश के संतुलित विकास के लिए उपयुक्त प्रासंगिक एवं विकासोन्मुखी विषयों पर अध्ययन के लिए प्रस्ताव आमंत्रित किया गया है। इसके अंतर्गत शैक्षणिक संस्थाओं के शिक्षकों, छात्र-छात्राओं, अनुसंधानकर्ताओं के साथ ही निजी अनुसंधानकर्ताओं को भी अध्ययन प्रयोजन के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। इच्छुक व्यक्ति या संस्था आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप अध्ययन प्रयोजन के लिए प्रस्ताव ऑनलाइन या ऑफलाइन प्रस्तुत कर सकते हैं। 15 अगस्त 2021 तक प्राप्त प्रस्तावों पर प्राथमिकता से विचार किया जाएगा।

अध्ययन प्रयोजन प्रस्ताव के संबंध में दिशा-निर्देश राज्य योजना आयोग की वेबसाइट http://spc.cg.gov.in पर उपलब्ध है। इच्छुक आवेदक प्रासंगिक विषयों पर निर्धारित प्रारूप में अपना प्रस्ताव ईमेल आईडी ms.cgpc@gov.in पर आयोग के सदस्य-सचिव को भेज सकते हैं।


ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Welcome to Chhattisgarh SevaLearn More
Accept !