बया पुलिस चौकी अंतर्गत ग्राम कौहाबहरा ग्राम में सोमवार जन्माष्टमी की रात खड़खड़िया (जुआ) के संचालक क्षेत्र के कुछ पत्रकारों को देखकर खड़खड़िया पट्टी पासा छोड़ कर भाग निकले।

लोचन चौहान-(छत्तीसगढ सेवा)
पिथौरा,नगर के समीप बया पुलिस चौकी अंतर्गत ग्राम कौहाबहरा ग्राम में सोमवार जन्माष्टमी की रात खड़खड़िया (जुआ) के संचालक क्षेत्र के कुछ पत्रकारों को देखकर खड़खड़िया पट्टी पासा छोड़ कर भाग निकले। ज्ञात हो कि बया पुलिस चौकी के अंतर्गत लगातार जुआ और खड़खड़िया क अलावा शराब की बिक्री से ग्रामीण परेशान है। इसकी शिकायत चौकी प्रभारी से लेकर पुलिस अधीक्षक तक किये जाने के बाद भी कोई कार्यवाही नही किया जाना आश्चर्य जनक है।


      मिली जानकारी के अनुसार बया क्षेत्र के वन ग्रामो में विगत कुछ माह से लगातार जुआ एवम खड़खड़िया के लिए बाकायदा मेला मड़ई आयोजित कर ग्रामीणों को बुलवा कर आयोजन होते है इन आयोजनों में सैकड़ो ग्रामीण खड़खड़िया में अपना भाग्य आजमाते है परन्तु जानकर बताते है कि इस खेल में खेलने वाले कभी नही जीतता परन्तु खिलाने वाला सैकड़ो ग्रामीणों को मूर्ख बना कर उनसे लाखो रुपये खेल के नाम से लूट ले जाते है।


   ।।चौकी में शिकायत--प्रभारी का इनकार।।
उक्त मामले में बया पुलिस के चौकी प्रभारी अपने क्षेत्र में कही भी खड़खड़िया या जुआ होने की बात से इनकार करते है।


            ।।पत्रकारों ने दी दबिश।।
क्षेत्र के ग्रामीणों ने कसडोल क्षेत्र के कुछ पत्रकारों से इस बात की शिकायत की कि स्थानिय पत्रकार उनकी बात प्रकाशित नही करते इसलिए आप लोग स्वयम देख कर पुलिस अधिकारियों तक ग्रामीणों की बात पहुचाये। जिससे बर्बाद हो रहे ग्राम के युवा खेती किसानी के रास्ते पर लौट सके। इसके बाद सोमवार की रात कसडोल एवम पिथौरा के कोई आधा दर्जन पत्रकार ग्रामीणों द्वारा बताए गए कौहाबहरा पहुचे। पत्रकारों के अनुसार ग्राम के बीचोबीच एक ओर श्री कृष्ण जन्माष्टमी मनाने मांदर की थाप लग रही थी वही दूसरी ओर गली के बीच दर्जनों युवाओं से घिरे स्थल पर खड़खड़िया के पासे चल रहे थे। इसी बीच पत्रकारो की वाहन देखते ही खड़खड़िया संचालक अपनी पट्टी पासा छोड़ कर भाग निकले इसके बाद जब पत्रकारो की टीम पुलिस को सूचना देने की कोशिश कर रहे थे तभी कोई खड़खड़िया संचालक का साथी पट्टी भी ले भगा। बहरहाल लगातार उक्त क्षेत्र में चल रहे अनैतिक कार्यो से प्रभावित हो रहे क्षेत्र के ग्रामीणों के माथे में चिंता की लकीरें स्पस्ट देखी जा सकती है एवम सरकार के प्रति आक्रोश भी स्पस्ट परिलक्षित हो रहा है।

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Welcome to Chhattisgarh SevaLearn More
Accept !