श्रीगणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर ग्राम डोंगरीपाली में विश्व तेली दिवस का भव्य आयोजन किया गया । कार्यक्रम के मुख्य वक्ता द्वय कौड़िया परिक्षेत्र साहू समाज के अध्यक्ष हीराराम साहू एवं संरक्षक हृषिकेश साहू थे । इस अवसर पर वक्ताओं द्वारा माता पार्वती एवं भगवान शिव द्वारा गणेश जी एवं सृष्टि के प्रथम तेली की उत्पत्ति के महात्म्य पर प्रकाश डाला गया । कार्यक्रम में सर्वश्री राम प्रसाद साहू, सुखी साहू, नवीन, लोकनाथ, वेदराम सहित 25 प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे ।
कार्यक्रम का संचालन किसान प्रकोष्ठ के प्रांतीय उपाध्यक्ष दुलीकेशन साहू ने किया ।

