महासमुंद जिले के वन परीक्षेत्र पिथौरा अंतर्गत लारीपुर वन क्षेत्र में एक बार फिर हाईटेंशन विद्युत तार बिछाकर जंगली सूअर का शिकार करने का मामला सामने आया है वही वन्य प्राणियों के लगातार शिकार के मामले वन परीक्षेत्र पिथौरा में बढ़ते जा रहे हैं
पूरा मामला वन परीक्षेत्र पिथौरा के लारीपुर वन क्षेत्र कक्ष क्रमांक 290 का है जहां पर ग्राम लारीपुर निवासी एक व्यक्ति द्वारा धान के खेतों में जंगली सूअर का शिकार करने के लिए हाईटेंशन विद्युत तार फैलाया गया था जिसके चपेट में आने से जंगली सूअर की मौत हो गई



