आज से राज्य स्तरीय शालेय खेल प्रतियोगिता का होगा आगाज हैंडबॉल के चयनित खिलाड़ियों ने की संसदीय सचिव से मुलाकात

महासमुंद। स्थानीय मिनी स्टेडियम में आज 15 सितंबर से राज्य स्तरीय शालेय हैंडबॉल प्रतियोगिता का आगाज होगा। चार दिवसीय इस प्रतियोगिता का समापन 18 सितंबर को होगा। इस प्रतियोगिता में जिले से 32 हैंडबॉल खिलाड़ियों का चयन किया गया है।


आज मंगलवार को चयनित खिलाड़ियों ने संसदीय सचिव निवास पहुंचकर संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर से मुलाकात की। बताया गया कि इस प्रतियोगिता के लिए 32 खिलाड़ियों का चयन किया गया है। चयनित खिलाड़ियों में बालक वर्ग आदित्य चंद्राकर, सोमेश सोनी, मनीष यादव, मुकेश सोनी, शिव साहू, शिवम जांगड़े, निलेश, शोएब चौहान, त्रिशांक स्वामी, खिलेश मंडल, रघु चंद्र दास, प्रणव साहू, आदित्य साहू, मोनू साहू, सकलेन अहमद, कबीर अहमद, उदय मंडल, पूरन पटेल, दीपांशु घोष, आर्य सिंह ठाकुर, योगेश्वर चंद्राकर, प्रिंस चंद्राकर, तुषार मारकंडे तथा बालिका वर्ग में सृष्टि मिश्रा, सोनू निषाद, इरम फातिमा, गीतांजलि सिन्हा, लालिमा साहू, रामेश्वरी यादव, तुलसी साहू, शीतल सिन्हा, लखेश्वरी देवांगन, संध्या सोनी, सानिया साहू, सिमरन साहू शामिल हैं। इस दौरान संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने चयनित खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना की। चयनित सभी खिलाड़ी हैंडबॉल कोच सैयद इमरान अली के नेतृत्व में महासमुंद जिले की ओर से रायपुर जोन का प्रतिनिधित्व करेंगे। चयनित खिलाड़ियों को संसदीय सचिव श्री चंद्राकर सहित हिमांशु भारती प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी, खेल अधिकारी अंजली बर्मन, विकास खंड शिक्षा अधिकारी एमपी साहू, सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी गजेंद्र ध्रुव, आशीष कुशवाहा, रुपेश महिलांग, मनीष चंद्राकर, कपिल पेंदरिया, कौनेन अहमद, प्रशांत, विवेक दास, सागर यादव, धनंजय चेलक आदि ने बधाई दी है।

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Welcome to Chhattisgarh SevaLearn More
Accept !