संसदीय सचिव ने किया सहकारी क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित जिला सहकारी संघ मर्यादित महासमुंद का वार्षिक आमसभा आयोजित

महासमुंद। संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने आज शुक्रवार को सहकारी क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वालों का सम्मान किया। इस दौरान उन्होंने सहकारी समितियों से जुड़कर सक्षम बनने आव्हान किया।


आज शुक्रवार को स्टेशन रोड में जिला सहकारी संघ मर्यादित महासमुंद का वार्षिक आमसभा हुआ। जिसके मुख्य अतिथि संसदीय सचिव व विधायक श्री चंद्राकर थे। अतिथि के रूप में छग राज्य सहकारी संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रविंद्र भाटिया, जनपद अध्यक्ष यतेंद्र साहू, रिटायर्ड वरिष्ठ सहकारी निरीक्षक एसआर बंजारे, संस्था के अध्यक्ष गुरूवंश सिंग चावला, जनपद सदस्य कुणाल चंद्राकर, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के ग्रामीण अध्यक्ष खिलावन साहू मौजूद थे। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने कहा कि रोजगार मिले और सक्षम बन सके इसके लिए सहकारी समितियां अच्छा माध्यम है। इसके बल पर हम अंतिम छोर के व्यक्ति को भी लाभ पहुंचा सकते हैं। जब हम अपनी शक्ति को सामूहिक रूप से एक दिशा में लगाते है तो हमें इसके अच्छे परिणाम देखने को मिलते है। उन्होंने पापड़ बनाने वाली एक महिलाओं के समूह का उदाहरण देते हुए कहा कि पहले नाममात्र की महिलाएं पापड़ बनाने के काम में जुटी। 

 

बाद इसके धीरे-धीरे उनका करोड़ों में टर्नओवर पहुंच गया है। उन्होंने इससे प्रेरणा लेकर आत्मनिर्भर के साथ ही सक्षम बनने का आव्हान किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार आगे बढ़ाने में हरसंभव मदद करेगी। कार्यक्रम को छग राज्य सहकारी संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रविंद्र भाटिया ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने सहकारी क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मत्स्य संघ से मंगलू ढीमर, रेलवे माल धक्का हमाल संघ के दीनदयाल टंडन, बेलसोंडा सहकारी समिति के गंगाप्रसाद ढीमर, दिनेश बंजारे, खल्लारी सोसाइटी अध्यक्ष विजय बंजारे, सरोज राजपुत, श्रीमती ममता बग्गा, प्रेमशीला बघेल, श्रीमती उषा पाल, दशोदा जगत, सुनीता शर्मा, प्रभा ठाकुर, इंद्रा बया, रम्भा जगत, ममता शर्मा, दुर्गा बेनकर, महेश्वरी गिरी, भुनेश्वरी साहू, अनिता प्रजापति, शोभा साहू, संतोषी सोनी, कंचन निषाद, रमा महानंद, निशा नायक, राजबती साहू, विशाखा ध्रुव, सरोज राजपुत आदि का साल-श्रीफल से सम्मान किया। कार्यक्रम का संचालन दिनेश बंजारे ने तथा आभार प्रदर्शन गुरूवंश सिंह चावला ने किया।

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Welcome to Chhattisgarh SevaLearn More
Accept !