राज्यपाल
सुश्री अनुसुईया उइके 18 अक्टूबर 2021 को महासमुंद जिले के ग्राम अरण्ड
में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय बूढ़ानशाह की पुण्यतिथि के
अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगी। सुश्री उइके दोपहर 12:45 बजे
पुलिस परेड ग्राउंड हेलीपेड रायपुर से रवाना होंगी और दोपहर 01:15 बजे
खुटेरी मैदान हेलीपेड, ग्राम-अरंड, जिला-महासमुंद पहुंचेगी। वे वहां
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय श्री बूढ़ानशाह की पुण्यतिथि पर
कार्यक्रम में शामिल होंगी। राज्यपाल सुश्री उइके खुटेरी मैदान हेलीपेड,
ग्राम-अरंड से दोपहर 02:40 बजे रवाना होंगी और दोपहर 03:10 बजे पुलिस परेड
ग्राउंड रायपुर पहुंचेंगी।
राज्यपाल सुश्री उइके स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय बूढ़ानशाह की पुण्यतिथि पर महासमुंद जिले के ग्राम-अरंड में आयोजित कार्यक्रम में होंगी शामिल
अक्टूबर 17, 2021
Tags
