गांधी जयंती के अवसर पर ‘‘महात्मा गांधी ग्रंथालय’’ का होगा लोकार्पण

महात्मा गाँधी जी के 151वीं जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड, रायपुर में नवनिर्मित महात्मा गाँधी ग्रन्थालय का लोकार्पण बोर्ड के अध्यक्ष श्री राजेन्द्र तिवारी द्वारा किया जायेगा। इस अवसर पर खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा गाँधी जयंती की पूर्व संध्या पर ग्रामोद्योग मंत्री गुरू रूद्रकुमार की विशेष पहल पर रायपुर जिले के विभिन्न स्कूल से चयनित विद्यार्थियों के मध्य गाँधी जी के विचारों और उनके योगदान के विषय पर आधारित निबंध, क्विज एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।  प्रतियोगिता में सभी विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ अपनी सहभागिता निभाई। प्रतियोगिता के सभी प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को 2 अक्टूबर को नगद पुरस्कार शील्ड एवं प्रशस्ति पत्र का प्रदान किया जायेगा।

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Welcome to Chhattisgarh SevaLearn More
Accept !