महासमुन्द कलेक्टर डोमन सिंह ने जिला महासमुन्द के अंतर्गत समस्त शासकीय कार्यालयों संस्थाओं के लिए शुक्रवार 05 नवम्बर को दीपावली के दूसरे दिन (गोवर्धन पूजा) को स्थानीय अवकाश घोषित करने के आदेश जारी किए है। उपरोक्त स्थानीय अवकाश बैंक, कोषालय, एवं उपकोषालय के लिए लागू नहीं होगा। पूर्व में भाई दूज के लिए शनिवार 06 नवम्बर 2021 को जारी स्थानीय अवकाश को निरस्त कर दिया गया है।
गोवर्धन पूजा पर स्थानीय अवकाश घोषित 06 के बजाय 05 नवम्बर को रहेगा स्थानीय अवकाश
नवंबर 03, 2021
Tags
