आज के जनदर्शन में बागबाहरा तहसील से आवेदक गुनेश कुमार ध्रुव ने अपनी मॉ के साथ आए। उन्होंने कलेक्टर को आवेदन देते हुए कहा कि उनके पिता सहायक शिक्षक पंचायत के पद पर शासकीय प्राथमिक शाला दारगांव में पदस्थ थे। उनका निधन सेवाकाल में 12 नवम्बर 2017 को हो गया था। उन्होंने 12 फरवरी 2018 को अनुकम्पा नियुक्ति के लिए आवेदन किया था। जो आज दिनांक तक लंबित है। कलेक्टर सिंह ने मॉ-बेटे दोनों को पास की कुर्सी पर बिठाया और संबंधित शाखा के कर्मचारी को बुलाकर प्रकरण की वस्तुस्थिति पूछी। उन्होंने तत्काल अनुकम्पा नियुक्ति की बैठक करने के निर्देश दिए। दो कार्यदिवस के भीतर समुचित कार्यवाही कर अनुकम्पा प्रकरण का निराकरण करने को कहा। विभिन्न प्रकार के अन्य आवेदनों पर भी संबंधित अधिकारियों को 15 दिवस के भीतर निराकरण कर आवेदक और उन्हें सूचित करने के निर्देश दिए। उन्होंने आए आवेदकों से भी कहा कि अगर 15 दिवस के भीतर दिए गए आवेदनों पर कोई कार्यवाही की सूचना न मिलें तो वे आकर उन्हें बताए।
कलेक्टर जनदर्शन में 40 आवेदन प्राप्त कलेक्टर ने आवेदनों पर 15 दिवस के भीतर कार्यवाही करने के दिए निर्देश
नवंबर 09, 2021
अनुकम्पा नियुक्ति का प्राप्त आवेदन को दो दिवस के भीतर निराकरण करने कहा
Tags
