राजनीतिक दलों की बैठक में ओनो सॉफ्टवेयर पर हुई बारीकी से चर्चा


रायपुर छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकाय निर्वाचन 2021 के संबंध में  निर्वाचन भवन नवा रायपुर  के सभागार में मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय दलों एवं मान्यता प्राप्त राज्यीय दलों की बैठक संपन्न हुई। बैठक में राज्य निर्वाचन आयुक्त ठाकुर राम सिंह ने राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों से आदर्श आचरण संहिता ,नगरीय निकाय निर्वाचन हेतु नियमों एवं दिशा निर्देशों और कोविड 19 गाइडलाइन के परिपालन के संबंध में विस्तार से चर्चा की। उल्लेखनीय है कि नगरीय निकायों में आम एवं उप निर्वाचन हेतु 20 दिसंबर 2021 को मतदान एवं 23 दिसंबर को मतगणना होगी।

महामारी के दौर में एक दूसरे की सुरक्षा हम सबकी नैतिक ज़िम्मेदारी

बैठक में निर्वाचन आयुक्त ने कहा कि  महामारी के इस दौर में हम सब की नैतिक जिम्मेदारी है कि हम एक दूसरे की सुरक्षा का ख्याल रखें इसलिए उन्होंने राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों से चुनाव के दौरान कोविड-19 गाइडलाइन के अनिवार्य पालन पर जोर देने को कहा है। उन्होंने प्रतिनिधियों से कहा कि स्थानीय स्तर पर अपने जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को कोविड-19 अनुरूप व्यवहार करने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि चुनाव में शामिल होने वाले अभ्यर्थी प्रस्तावक ,पोलिंग एजेंट एवं अन्य कार्यकर्ता फुली वैक्सीनेटेड हो।यदि इस दौरान किसी भी व्यक्ति को सर्दी ,बुखार  या कोविड से जुड़े कोई भी लक्षण नजर आए तो अतिरिक्त सावधानी बरतें।

ऑनलाइन नॉमिनेशन है अनिवार्य

उन्होंने बताया कि इस बार राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नाम निर्देशन पत्र दाखिल करने हेतु ऑनलाइन व्यवस्था को अनिवार्य किया गया है। अभ्यर्थी राज्य निर्वाचन आयोग की  वेबसाइट www.cgsec.gov.in डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट सीजी एसईसी डॉट जीओवी डॉट इन में ओनो सॉफ्टवेयर के माध्यम से ऑनलाइन नाम निर्देशन पत्र दाखिल कर सकते हैं। निर्वाचन आयोग के उप सचिव दीपक कुमार अग्रवाल ने ONNO साफ्टवेयर के उपयोग एवं तकनीकी बारीकियों के बारे में राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों को विस्तार से जानकारी दी। दौरान ओनो साफ्टवेयर से जुड़े प्रश्न भी  प्रतिनिधियों ने पूछे  जिसका समाधान बैठक में किया गया। उन्होंने बताया कि सभी नगरीय निकायों में उम्मीदवारों की सहायता के लिए रिटर्निंग ऑफिस कार्यालय में तकनीकी सहायता भी उपलब्ध कराई जाएगी ताकि ऑनलाइन नॉमिनेशन  दाखिल करने में  उन्हें कोई दिक्कत ना हो।

राजनीतिक दलों ने की ओनो की सराहना

उप सचिव दीपक अग्रवाल ने बताया कि ओनो के माध्यम से नाम निर्देशन पत्र दाखिल करने पर गलतियों की संभावना के बराबर हो जाती है।उन्होंने बताया कि वेबसाइट में अभ्यर्थियों के लिए विस्तृत चेक लिस्ट भी दी गई है। उन्होंने बताया कि यह चेक लिस्ट बहुत उपयोगी है ।पार्षद पद के उम्मीदवारों को नाम निर्देशन पत्र भरने के पहले यह चेक लिस्ट डाउनलोड कर अच्छी तरह पढ़ लेंगे तो वे बड़ी सरलता से ऑनलाइन नॉमिनेशन दाखिल कर सकेंगे। बैठक में आए राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा किए गए इस नवाचार की सराहना की और कहा कि इससे काफी सरलता और पारदर्शिता के साथ नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए जा सकेंगे।उल्लेखनीय है कि  जिला निर्वाचन अधिकारी  द्वारा संबंधित नगरीय निकायों में 27 नवम्बर सुबह 10.30 बजे निर्वाचन की सूचना का प्रकाशन कर दिया गया है अभ्यर्थी 27 नवंबर से लेकर 3 दिसंबर तक सुबह 10:30 से दोपहर 3:00 बजे तक रिटर्निंग ऑफिसर कार्यालय में ऑनलाइन भरे गए नाम निर्देशन पत्र की हार्ड कॉपी जमा कर सकते हैं

रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय में हार्ड कॉपी जमा करने के दौरान वन प्लस थ्री की है व्यवस्था

बैठक में बताया गया कि ऑनलाइन नाम निर्देशन पत्र दाखिल करने के बाद अभ्यर्थी को फॉर्म की हार्ड कॉपी रिटर्निंग ऑफिसर के कार्यालय में जमा करना है। इस दौरान अभ्यर्थी अथवा प्रस्तावक के साथ तीन व्यक्ति ही रिटर्निंग ऑफिसर के कार्यालय में प्रवेश कर सकते हैं। राज्य निर्वाचन आयुक्त ने अपील कि कोविड 19 को देखते हुए इस बात का विशेष ध्यान रखें कि रिटर्निंग ऑफिसर के कार्यालय में ज्यादा भीड़ जमा ना हो।

आचार संहिता के कड़ाई से हो पालन

बैठक में आए राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से राज्य निर्वाचन आयुक्त ठाकुर राम सिंह ने आदर्श आचरण संहिता के कड़ाई से अनुपालन की बात भी कही।उन्होंने कहा कि आदर्श आचरण संहिता के उल्लंघन की  शिकायतों के लिए जिला निर्वाचन कार्यालयों में शिकायत केंद्र भी बनाये गए हैं जहां आम जनता शिकायत दर्ज करा सकती है।

इन राजनीतिक दलों से प्रतिनिधि हुए शामिल

बैठक में  भारतीय जनता पार्टी ,इंडियन नेशनल कांग्रेस, बहुजन समाजवादी पार्टी, समाजवादी पार्टी, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और छत्तीसगढ़ जनता कॉंग्रेस पार्टी से प्रतिनिधि शामिल हुए।

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Welcome to Chhattisgarh SevaLearn More
Accept !