राज्य में धान खरीदी का आंकड़ा 31.14 लाख मीटरिक टन से पार

 

प्रदेश में 8.59 लाख किसानों ने बेचा धान: 2482 उपार्जन केन्द्रों में हो रही है धान की खरीद

रायपुर। राज्य में खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 के लिए एक दिसम्बर से शुरू हुए धान खरीदी के बीते 17 दिनों में आज शाम साढ़े 6 बजे तक 8 लाख 59 हजार 063 किसानों से 31 लाख 14 हजार 113 मीटरिक टन धान की समर्थन मूल्य पर खरीदी की गई है। किसानों से 2482 धान उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से धान खरीदी की जा रही है। राज्य सरकार द्वारा धान खरीदी के अनुमानित लक्ष्य 105 लाख मीटरिक टन के विरूद्ध प्रदेश में अब तक 29.66 प्रतिशत धान की खरीदी हो चुकी है।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री बघेल की पहल पर इस वर्ष धान खरीदी के साथ-साथ कस्टम मिलिंग के लिए धान का उठाव भी तेजी से हो रहा है। अब तक 9 लाख 74 हजार 829 मीटरिक टन का डीओ जारी कर दिया गया है। उपार्जन केन्द्रों से मिलर्स द्वारा 6,11,965 मीटरिक धान का उठाव कर लिया गया है। धान खरीदी के 17वें दिन भी राजनांदगांव जिला, प्रदेश में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के मामले में पहले स्थान पर है। राजनांदगांव जिले में 3,00,781 मीटरिक टन से अधिक धान की खरीदी हो चुकी है।

बेमेतरा जिला धान खरीदी के मामले में आज राज्य में दूसरे क्रम पर है। बेमेतरा जिला में 2,34,314 मीटरिक टन धान की खरीदी की गई है। अब तक की धान खरीदी में बलौदाबाजार जिला राज्य में तीसरे स्थान पर है। बलौदाबाजार जिला में 2,27,404 मीटिरिक टन से अधिक धान की खरीदी हुई है। धान खरीदी के मामले में अब तक 06 जिले क्रमशः राजनांदगांव, बेमेतरा, बलौदाबाजार, जांजगीर-चांपा, महासमुंद और बालोद ने दो लाख मीटरिक टन से अधिक धान खरीदी कर ली है।  

खाद्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार 17 दिसम्बर तक चालू विपणन वर्ष में समर्थन मूल्य पर राज्य के बस्तर जिले में 42,833 मीटरिक टन, बीजापुर जिले में 11,824 मीटरिक टन, दंतेवाड़ा जिले में 1992 मीटरिक टन, कांकेर जिले में 99,941 मीटरिक टन, कोण्डागांव जिले में 51,463 मीटरिक टन, नारायणपुर जिले में 6,472 मीटरिक टन, सुकमा जिले में 7,398 मीटरिक टन, बिलासपुर जिले में 1,62,858 मीटरिक टन, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही 20,328 मीटरिक टन, जांजगीर-चांपा जिले में 2,30,404 मीटरिक टन,

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Welcome to Chhattisgarh SevaLearn More
Accept !