खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री ने दो नवीन धान खरीदी केंद्र डुमरपाली (ढांक) और अचानकपुर का शुभारंभ किया


नये धान ख़रीदी केंद्र खुलने से सैकड़ों किसानों को काफ़ी सुविधा और सहूलियत होगी- मंत्री अमरजीत भगत

महासमुंद / महासमुंद ज़िले में पुराने धान ख़रीदी केंद्र और इस वर्ष किसानों की सुविधा के लिए बनाए गए 11 नए धान ख़रीदी केंद्र सहित 149 केंद्रों में धान खरीदी की आज बुधवार एक दिसंबर से शानदार शुरूआत हुई। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री अमरजीत भगत ने धान ख़रीदी के शुरुआती दिन महासमुंद ज़िले के दो नवीन धान ख़रीदी केंद्र डुमरपाली (ढांक) और अचानकपुर का शुभारंभ किया। उन्होंने काँटा-बाँट की पूजा की। बाद में उन्होंने धान बेचने आए किसानों को गुलाल टीका लगाकर स्वागत किया।


    नागरिक आपूर्ति मंत्री अमरजीत भगत ने संबोधित करते हुए कहा कि आज का दिन किसान भाइयों के लिए बड़ा दिन है। आज से किसान अपना समर्थन मूल्य पर धान बेचेंगे। नया धान ख़रीदी केंद्र खुलने से किसानों को काफ़ी सुविधा और सहूलियत होगी। उन्होंने कहा कि सरकार बनते ही सबसे पहले किसानों का क़र्ज़ा माफ़ किया। प्रदेश सरकार किसानों के हित की बात करने वाली सरकार है। नवीन धान खुलने से यहाँ के डुमरपाली (ढांक) के पाँच एवं अचानकपुर के चार गाँव के सैकड़ों किसानों को सुविधा होगी। अब उन्हें धान बेचने दूर उपार्जन केंद्र नही जाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की सोच किसानों को ज़्यादा-से ज़्यादा सहूलियत देना है। इसके लिए काम कर रहे हैं। किसानों के प्रति हमारा समर्पण है। इस मौक़े पर उन्होंने चार किसानों को शाल- श्रीफल देकर सम्मानित किया। 


     संसदीय सचिव विनोद चंद्राकर  ने कहा कि ज़िले को तीन साल में कई नए धान ख़रीदी की सौग़ात दी। नवीन धान ख़रीदी केंद्र खुलने से किसानों को अपना धान बेचने में सहूलियत होगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसानों के हित में फ़ैसला लेने वाली सरकार है। बढ़ी क़ीमत पर धान ख़रीद रही है। उन्होंने सरकार की उपलब्धियाँ गिनाई । 


     धान खरीदी केंद्रों में जिला प्रशासन की ओर से किसानों के लिए समुचित व्यवस्था की गई थी। सुगमता से अपने मेहनत की कमाई का वाजिब दाम के लिए किसानों में खासा उत्साह देखा गया। किसान सवेरे से अपने-अपने साधनों छोटी वाहन अथवा ट्रैक्टर में धान लादकर खरीदी केंद्र पहुंच गए। शुरुआत दिन फिलहाल मझले किसानों को प्राथमिकता से धान बेचने का मौका दिया गया है। 

 

अचानकपुर केंद्र में एक एकड़ भूमि स्वामी देवकुमार का सबसे पहले धान तुला उन्होंने 14 किवंटल धान बेचा। वही डुमरपाली (ढांक) धान उपार्जन केंद्र में किसान देवनाथ ने 60 कट्टा धान का विक्रय किया।  इस अवसर पर ज़िला पंचायत अध्यक्ष ऊषा पटेल, कलेक्टर डोमन सिंह, पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल सहित कृषकगण एवं नागरिकगण उपस्थित थे ।

ad inner footer

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Welcome to Chhattisgarh SevaLearn More
Accept !