2 वर्षो से बिना वेतन काम करने मज़बूर महिला सफ़ाई कर्मचारियों को मिलने लगा वेतन



जनसभा के प्रदेश अध्यक्ष ने कंपनी को दी थी 36 घण्टे में वेतन देने की चेतावनी

● जनसभा की चेतावनी के बाद 36 घंटो में मिलने लगी महिला सफ़ाई कर्मचारियों को 2 वर्ष से रुकी वेतन


छत्तीसगढ़ । जगदलपुर मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में वर्षो से सफ़ाई कार्य की जिम्मेदारी संभालने वाली महिला कर्मचारियों के साथ कॉल मी सर्विस नाम की ठेका कम्पनी उनका लगातार शोषण कर रही है। बतादें कि कंपनी द्वारा 2-2 वर्षो से वेतन नही दिया गया है इसके साथ ही आज तक 1 भी रविवार तक कि छूट्टी कर्मचारियों को नही दी जाती है। तमाम समस्याओं को लेकर जनसभा के प्रदेश अध्यक्ष ने ज़िला श्रम अधिकारी के समक्ष कर्मचारियों का बयान दर्ज़ करवाया था। जिसके बाद अब कंपनी प्रबंधन हरकत में आई है और सर्वप्रथम वर्षो से वेतन नही लेने वाले कर्मचारियों का वेतन भुगतान आरंभ हो गया है।

गौरतलब होकि जनसभा के नेताओं के नेतृत्व में महिला सफ़ाई कर्मचारियों ने मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल परिसर में ही हड़ताल पर जाने की घोषणा कर दिया था। कंपनी प्रबंधन के स्थानीय प्रबंधन व अधिकारियों से जनसभा के प्रदेश अध्यक्ष ने 3 तीनों में रुका हुआ वेतन भुगतान करने की चेतावनी दी थी, जिसके बाद कंपनी प्रबंधन द्वारा कर्मचारियों का वेतन दिया जाना आरंभ कर दिया गया है।


नम आंखों से कर्मचारियों ने जताया जनसभा का आभार

कम वेतन में काम करने मज़बूर महिला कर्मचारियों को परिवार चलाने में परेशानी होती है, उसपर वेतन का भी ना मिलना भरण पोषण करने में काफी दिक्कत आने लगी थी। जिसपर जनसभा संगठन के दबाव पर अब ठेका कंपनी द्वारा वेतन दिए जाने पर ख़ुशी व धन्यवाद व्यक्त करते हुए सभी महिला सफ़ाई कर्मचारियों ने जनसभा संगठन व अध्यक्ष डॉ. अरुण पाण्डेय् का आभार व्यक्त किया है। इस दौरान कई महिला कर्मचारी की आंखों पर आंसू तक आ गए थे। इस तरह हम आंखों से उन्होंने जनसभा का आभार व्यक्त किया है।


रुके वेतन का भुगतान के बाद अन्य समस्याओं के निराकरण के लिए कंपनी प्रबंधन से करेंगे चर्चा


जनसभा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अरुण पाण्डेय् ने मीडिया को बताया कि सबसे पहले वर्षो से रुके हुए कर्मचारियों का वेतन मिल जाये ताकि परिवार चलाने में होने वाली परेशानी सबसे पहले दूर हो जाये। उसके बाद आगे विभिन्न समस्याओं के निराकरण पर भी कंपनी प्रबंधन के साथ सार्थक चर्चा करेंगे और कर्मचारियों के हित में निर्णय हो उन्हें साप्ताहिक अवकाश मिले, अन्य सुविधाएं मिले इस पर ध्यान दिया जावेगा और सफ़ाई कर्मचारियों सहित सभी कर्मचारियों के हित में लगातार संघर्ष करते रहेंगे किसी ठेका कंपनी द्वारा शोषण बर्दाश्त नही किया जावेगा।

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Welcome to Chhattisgarh SevaLearn More
Accept !