पिथौरा।
आईटी सेल खल्लारी विधानसभा अध्यक्ष मोती जांगड़े ने छत्तीसगढ़ के बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह बजट छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए खुशी की सौगात लेकर आई श्री जांगड़े ने आगे कहा की बजट में
राजीव गांधी युवा मितान क्लब हेतु 75 करोड़ का प्रावधान किया गया है वही बजट में
युवाओं के हित में बड़ा फ़ैसला लिया गया प्रदेश के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है व्यापम, और पी.एस.सी परीक्षा शुल्क अब नही लिया जाएगा जिससे छत्तीसगढ़ के युवाओं में खुशी की लहर है सरकार का उद्देश्य अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं को पहुंचाना है और सरकार का बजट छत्तीसगढ़ का बजट इसी के अनुरूप है। सरकार ने मजदूर, किसान, महिला, बेरोजगार हर वर्ग का ध्यान रखा है।
यह आम आदमी का बजट है।
सरकार ने स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार के समुचित विकास की बात बजट में की। चाहे वो स्वास्थ्य सुविधा में वृद्धि की बात हो, अथवा उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूलों की संख्या में वृद्धि कांग्रेस सरकार का ये बजट युवाओं, छात्र, किसानों एवं हर वर्ग को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने वाला बजट है।
