जनसम्पर्क अधिकारी श्री हेमनाथ सिदार ने मुख्यमंत्री की घोषणा का स्वागत करते हुए कहा कि 2004 के बाद नियुक्त कर्मचारियों के भविष्य को लेकर जो संशय बना था वह दूर हुआ। प्रदेश के मुखिया श्री भूपेश बघेल ने आज बजट सत्र के दौरान जो ऐतिहासिक निर्णय लिया है, वह अभूतपूर्व है। उन्होंने कहा कि शासकीय सेवकों की 18 वर्षों की बहुप्रतीक्षित व लंबित मांग को पूरा करने उन्होंने जो ठोस पहल की है, उसके लिए शुभकामनाएं और आभार प्रकट किया। इसी तरह जीव विज्ञान के व्याख्याता श्री देवेन्द्र सिंह राय ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली से कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति के पश्चात की चिंता अब दूर होगी। वाहन चालक देवानंद बुढ़ेक ने मुख्यमंत्री को साधुवाद देते हुए कर्मचारियों के हित में यह बड़ा कदम है। अब हम भी पुरानी पेंशन लेने वाले अधिकारी-कर्मचारियों में शामिल हो गए है।
डाटा एंट्री ऑपरेटर ललित साहू एवं भृत्य उमेश साहू ने कहा कि इस निर्णय से प्रदेश के लाखों कर्मचारियों में जश्न का माहौल है। अब कर्मचारियों को सुरक्षित भविष्य मिल गया है। पुरानी पेंशन योजना लागू होने से कर्मचारी अब सम्मान पूर्वक जीवन जी सकेंगे। मुख्यमंत्री द्वारा पुरानी पेंशन योजना लागू करने से कलेक्ट्रेट कार्यालय सहित अन्य विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों के चेहरे में खुशहाली आ गई है। इस दौरान सहायक ग्रेड-02 राजकुमार कुशवाह, सहायक ग्रेड-02 सुरेश कोठारे, भृत्य श्री योगेश ठाकुर, वाहन चालक तुलाराम गायकवाड़, अंकुर कुमार बंसोड़ ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रति आभार जताते हुए कहा कि इस निर्णय से हमारी आर्थिक स्थिमि में सुधार आएगी और कार्यक्षमता में बढ़ोत्तरी होगी।
