कलेक्टर क्षीरसागर ने की तैयारियों को लेकर समीक्षा पंचायत स्तर से लेकर जिला स्तर पर होगा रामायण मंडली प्रतियोगिता का आयोजन

पंचायत स्तर पर 13 और 14 मार्च को जिला स्तर पर 4 और 5 अप्रैल आयोजित होगी

प्रतियोगिता के लिए समन्वय एवं नोडल अधिकारी नियुक्त

महासमुंद 11 मार्च 2022/ कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर ने आज यहां कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में जिले के सभी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत, संबंधित अधिकारियों की वीडियों कांफ्रेंसिंग के जरिए होने वाली रामायण मंडली प्रतियोगिता की तैयारियों के संबंध मंे समीक्षा की। उन्होंने कहा कि राज्य शासन द्वारा प्रदेश के रामायण मंडलियों को प्रोत्साहित करने यह प्रतियोगिता तीन चरणों में आयोजित की जाएगी। पहले चरण में ग्राम पंचायत, दूसरे चरण में जनपद पंचायत और तीसरे चरण में जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। राज्य स्तरीय रामायण मंडली प्रतियोगिता आगामी 8 से 10 अप्रैल तक शिवरीनारायण जिला जांजगीर-चांपा में आयोजित किया जाएगा। कलेक्टर ने प्रतियोगिता के सुचारू आयोजन के लिए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री एस. आलोक को समन्वय अधिकारी नामांकित किया है। वहीं नोडल अधिकारी प्रभारी अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी (डिप्टी कलेक्टर) डॉ. नेहा कपूर, सहायक नोडल अधिकारी के रूप में जिला खेल अधिकारी श्री मनोज धृतलहरे और जिला परियोजना अधिकारी श्री रेखराज शर्मा को बनाया गया है। कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में आयोजित बैठक में सीईओ बसना श्री सनत महादेवा मौजूद थे। शेष सभी जनपद सीईओ वर्चुअल बैठक में उपस्थित हुए।

 
कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर ने कहा कि इसके लिए आपको पहले से ही अवगत कराया जा चुका है। समय रहते इसकी तैयारी पूरी कर ली जाए। जिले में 15 मार्च के पहले जिले में क्लस्टर स्तरीय  प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। बैठक में बताया गया कि रामायण मंडली प्रतियोगिता ग्राम पंचायत स्तर पर 13 और 14 मार्च को होगा। विकासखण्ड के संकुल स्तर पर 23 से 24 मार्च, जिले के समस्त जनपद पंचायत स्तर पर 29 से 30 मार्च को यह प्रतियोगिता आयोजित होगी। जिला स्तरीय यह प्रतियोगिता जिला मुख्यालय में 4 और 5 अप्रैल को होगी। इसमें जिला स्तरीय विजेता रामायण मंडली को चुना जाएगा।

 
पहले चरण में ग्राम पंचायत की प्रतियोगिता में एक विजेता रामायण मंडली का चयन किया जाएगा। तत्पश्चात् चुने गए प्रत्येक ग्राम पंचायत रामायण मंडलियों के बीच संकुल स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसमें चुने गए विजेता रामायण मंडलियों के बीच जनपद पंचायत स्तर पर प्रतियोगिता होगी और प्रत्येक जनपद पंचायत के विजेता रामायण मंडलियों के बीच जिला स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता के माध्यम से जिला स्तरीय रामायण मंडली विजेता को चुना जाएगा। जिला स्तरीय रामायण मंडली विजेता राज्य स्तरीय रामायण मंडली प्रतियोगिता में शामिल होगा। जिसमें जिले के विजेता दल भी शामिल होंगे। विजेताओं को राज्य स्तरीय विजेता, उप विजेता तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले रामायण मंडली विजेता दलों को क्रमशः 5 लाख, 3 लाख एवं 2 लाख रुपए पुरूस्कार राशि प्रदाय की जाएगी। छत्तीसगढ़ शासन के संस्कृति विभाग (मंत्रालय) महानदी भवन, नवा रायपुर आयोजन संबंधित दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए है।

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Welcome to Chhattisgarh SevaLearn More
Accept !