श्रीमद् भागवत कथा सुनने वालों का हमेशा कल्याण करते हैं। भगवान मानव को जन्म देने से पहले कहते हैं ऐसा कर्म करना जिससे दोबारा जन्म ना लेना पड़े : किसान नेता अशवंत तुषार साहू




महासमुंद विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम मरोद में भागवत कथा का आयोजन मिथिलेश्वर साहू व उनके परिवार  के द्वारा कार्यक्रम कराया जा रहा है l  
कथावाचक पंडित पुनेश्वर महाराज जी | 


जिसमें किसान नेता अशवंत तुषार  साहू शिरकत किया | उन्होंने ने  कहा कि भागवत सुनने वालों का हमेशा कल्याण करते हैं। भगवान मानव को जन्म देने से पहले कहते हैं ऐसा कर्म करना जिससे दोबारा जन्म ना लेना पड़े। मानव मुट्ठी बंद करके यह संकल्प दोहराते हुए इस पृथ्वी पर जन्म लेता है। प्रभु भागवत कथा के माध्यम से मानव को यह संकल्प याद दिलाते रहते हैं। श्रीमद्भागवत में कहा गया है जो भगवान को प्रिय हो वही करो, हमेशा भगवान से मिलने का उद्देश्य बना लो, जो प्रभु का मार्ग हो उसे अपना लो, भगवान की कथा ही जन्म-मरण से मुक्ति दिला सकती है। भगवान की कथा विचार, वैराग्य और हरि से मिलने का मार्ग बता देती है। राजा परीक्षित के कारण भागवत कथा पृथ्वी के लोगों को सुनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। समाज द्वारा बनाए गए नियम गलत हो सकते हैं कितु भगवान के नियम ना तो गलत हो सकते हैं और नहीं बदले जा सकते हैं। 


 कथा सुनने आये बड़ी संख्या में श्रद्धालु राधे राधे के जयकारे लगा रहे थे
साथ में, सोनू साहू, किस लाल साहू ,रुपेश प्रजापति, कृष्णा पटेल, बृज मोहन पटेल, नारायण पटेल ,कार्तिक ध्रुव महेश साहू, नंद साहू, गोविंद निषाद, जय राम साहू ,नेमचंद जसवाल ,राजू ध्रुव  अधिक संख्या में श्रोता गण उपस्थित रहे

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Welcome to Chhattisgarh SevaLearn More
Accept !