महासमुन्द/ विश्व महिला दिवस ग्राम जोरा तराई और टेमरी में धूमधाम से मनाया गया प्रयास संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अलका चंद्राकर जिला पंचायत सदस्य एवं पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा जिला संयोजक बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ ने भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर महिला बहनों को संबोधित करते हुए कहा कि आज भारतीय नारी सिर्फ चार दिवारी तक सीमित नहीं है भारत देश को महाशक्ति बनाने में भी नारी का अहम योगदान है घर की दुनिया हो या खेल का मैदान या मल्टीनेशनल कंपनी का बोर्ड रूम या शासन प्रशासन या सत्ता का गलियारा या फाइटर प्लेन चलाने की बात हो हर क्षेत्र में आधी आबादी ने यह सिद्ध कर दिया कि नारी सशक्त भूमिका निभा सकती है
आज की महिला रूढ़िवादी परंपरा को छोड़कर नई उड़ान भर सकती है अपनी पहचान बना सकती है अब नारी ना रुकेगी ना झुकेगी जहां नारी का वास होता है वहां सुख समृद्धि लक्ष्मी का वास होता है कहा भी गया है यत्र नार्यस्तु पूज्यंते रमंते तत्र देवता आज बेटियों को शिक्षित होना बहुत जरूरी है एक बेटी शिक्षित होकर दो दो कुलों को शिक्षित करती है सभी उपस्थित महिला बहनों को बेटियों को विश्व महिला दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई इस अवसर पर प्रयास संस्था के काजल साहू देवांतिन् ठाकुर भारती साहू खिलेश्वरी ठाकुर रजनी ठाकुर छोटी राजपूत आसि हीरा साहू भूपेंद्र साहू हनुमत नाग पुरन सोनवानी सहित ग्रामीण महिला बहने उपस्थित थी
