संस्कार समर क्लास में योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ शुभारंभ


योग के दैनिक अभ्यास से हमारे अंदर शांति, संवेदनशीलता, अंतर्ज्ञान और जागरुकता बढ़ती है - योग भगवान दास


समर क्लास 23 मार्च से 23 मई तक आयोजित किया जा रहा


पिथौरा/ संस्कार शिक्षण संस्थान पिथौरा द्वारा आयोजित समर क्लास में निःशुल्क योग प्राणायाम प्रशिक्षण का शुभारंभ गायत्री मंदिर परिसर में हुआ। योग गुरु भगवान दास यादव  के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण प्रारंभ हुआ कार्यक्रम में मुख्य रूप से समर क्लास संचालिका सीमा गौरव चंद्राकर , समर क्लास के बच्चे, पालक, गणमान्य नागरिक मुख्य रूप से उपस्थित थे।


 समर क्लास के योग प्राणायाम प्रशिक्षण  योग गुरु भगवान दास यादव मास्टर ट्रेनर योग आयोग छत्तीसगढ़ शासन ने बताया कि योग के दैनिक अभ्यास से हमारे अंदर शांति, संवेदनशीलता, अंतर्ज्ञान और जागरुकता बढ़ती है। इस योग शिविर में योग, प्राणायाम, सूर्य नमस्कार, कपाल भाति व अनुलोम विलोम आदि विभिन्न योग विद्या के बारे में प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह योग प्रति रविवार प्रशिक्षण सुबह 5:30 से 7 बजे तक रहेगा। पहले दिन योग में बच्चों ने उत्साह दिखाया। यह योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 23 मई तक होगा। पहले दिन बड़ी संख्या में बच्चे व युवा पहुंचे थे।


आपको बता दें संस्कार समर क्लास का शुभारंभ 23 मार्च को किया गया था जो 23 मई तक 2 महीने तक चलेगा इस शिविर में योग प्राणायाम के अलावा विभिन्न विधाओं में बच्चों महिलाओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है स्पोकन इंग्लिश बेसिक कंप्यूटर ब्यूटी पार्लर डांस नृत्य गायन जूडो कराटे ड्राइंग पेंटिंग स्केटिंग आर्ट एंड क्राफ्ट जादू मैजिक साइंस एक्सपेरिमेंट मेहंदी रंगोली पर्सनालिटी डेवलपमेंट माइक में बोलना पत्रकार कैसे बने और बहुत सारे कक्षाएं का प्रशिक्षण समर क्लास के बहुमुखी प्रतिभा शिक्षक श्रीमती सीमा गौरव चंद्राकर, रुपेश नायक, इंदु नायक, लोमेश साहू, अंतर्यामी प्रधान, संतोष गुप्ता, अनिल पटनायक ,राधेश्याम पटेल ,ललित मुखर्जी, भगवान दास की टीम के द्वारा समय समय में बच्चों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Welcome to Chhattisgarh SevaLearn More
Accept !