ग्राम पंचायत कांडेकेला के ग्रामीण हुए आक्रोश और अमलीपदर थाने में किया रिपोर्ट दर्ज

 मकरध्वज प्रधान 

जिला सवाददाता

                           गरियाबंद                              

गरियाबंद    मैनपुर ब्लॉक तहसील  अमलीपदर क्षेत्र ग्राम पंचायत कांडेकेला में पदस्थ सचिव उपेंद्र नेताम द्वारा अप्रैल माह की पेंशन राशी आहरण कर लिया गया था और हितग्राहियों को भुगतान नहीं किया जा रहा था सरपंच नंदकिशोर ध्रुव द्वारा मई माह का पेंशन राशी आहरण कर वितरण किया गया तब ग्रामीणों ने पूछा अप्रैल माह का पेंशन अभी तक नहीं मिला है तो पता चला कि सचिव उपेंद्र नेताम राशी आहरण कर लिया है और हितग्राहियों को भुगतान नहीं किया है तब ग्रामीणों ने पुलिस थाना अमलीपदर थाना में दिनांक 08,07,2022 को प्राथमिकी दर्ज कराई है मामले को दबाने के लिए सचिव उपेंद्र नेताम द्वारा दिनाक 12,07,2022 को ग्राम पंचायत में ग्रामीणों को बहला फुसलाकर भुगतान करने का प्रयास किया जा रहा था परंतु ग्रामीणों ने कहा कि जब तक पुलिस जांच नही करेगी और कार्यवाही नहीं होगी तब तक पैसा नही लेंगे सचिव उपेंद्र से पूछने पर उन्होंने बताया कि हां मैं पेंशन पैसा आहरण कर लिया था गुस्से से


बौखलाए हितग्राहियों ने कहा कि थाने में रिपोट होने से तू अभी भुगतान करने आया है गुस्साए ग्रामीणों को देखते हुए सचिव गांव के लोगों से माफी मांगने लगा और कार्यवाही रोकने हेतु आग्रह कर रहा था सरपंच नंदकिशोर ध्रुव ने कहा कि आप रोकड दिखाओ तो हम बात करेंगे कहा तब सचिव ने कहा कि रोकड़ मेरे घर में है कहा तब महिलाओं ने भी सचिव को कहा की हमारे साथ कितना बड़ा धोखा किया है अब मामला का पूरा जांच होने पर ही पैसा लेंगे और कार्यवाही नही होगी तो चक्का जाम कर प्रदर्शन करने में भी पिछे नही हटेंगे अब देखना यह है कि पुलिस जांच होने पर क्या कार्यवाही होती है















ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Welcome to Chhattisgarh SevaLearn More
Accept !