राजिम के समीप ग्राम पंचायत बरोण्डा में राजीव युवा मितान क्लब का गठन किया गया। इसमें अध्यक्ष कामेश निर्मलकर, उपाध्यक्ष वीना निषाद,कोषाध्यक्ष योगेश यादव, सचिव गगन साहू साहू,संयुक्त सचिव मुकुल सेन को संगठन कांग्रेस नेता भुनेश्वर सिन्हा की उपस्थिति में जिम्मेदारी सौंपी गई। कांग्रेस नेता भुनेश्वर सिन्हा व नवनियुक्त अध्यक्ष कामेश निर्मालकर ने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजीव मितान युवा क्लब योजना शुरू की है।
प्रत्येक क्लब के संचालन के लिए सरकार सालाना एक लाख रुपए देगी। इसका मुख्य उद्देश्य पर्यावरण, खेल और संस्कृति को संरक्षित करना होगा। इस क्लब में कम से कम 20 और अधिक से अधिक 40 सदस्य होगें जिसमें से एक तिहाई महिलाओं का होना अनिवार्य है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से वरिष्ठ कांग्रेसी मालीकराम निषाद,सरपंच दानेंद सेन,सचिव कृष्ण साहू,भारत निर्मलकर,कल्लू सेन, सुमन गृतलहरे,रवि साहू,लोकेश चक्रधारी, भागीरथी ,क्षत्रपाल साहू,मोहन निर्मलकर,गजाधर साहू सहित बड़ी संख्या क्लब के सदस्य गण मौजूद रहें।