विद्यार्थियों द्वारा जागो मतदाता जागो आकृति बनाकर दिया गया मतदान का संदेश


कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार महासमुंद ज़िले में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवकों को फार्म भरवाएं जा रहे हैं। ऐसे वर्ग जो मतदान से किसी कारणवश वंचित रह जाते है, उन्हें मतदान के लिए प्रेरित किया जा रहा है। स्कूली बच्चों, महाविद्यालयीन विद्यार्थियों और विभिन्न वर्गों को मतदान के महत्व के बारे में बताकर शपथ दिलाई जा रही है। 


आज जिला पंचायत में प्रशिक्षण के दौरान आए प्रतिभागियों ने मतदान करने की शपथ ली। इसी तरह शासकीय हाई स्कूल लाफिन खुर्द के बच्चों
द्वारा जागो मतदाता जागो की आकृति बनाकर मतदाता जागरूकता का संदेश दिया गया। शासकीय महाविद्यालय बागबाहरा में भी छात्र-छात्राओं द्वारा शपथ ली गई। कामकाजी महिलाओं को बागबाहरा के कल्याणपुर ग्राम में शपथ दिलाई गई।


इसी तरह समाज कल्याण विभाग द्वारा दिव्यांग मतदाता जागरूकता कार्यक्रम चलाये जा रहे है। इसी कड़ी में आज खल्लारी विधानसभा के मतदान केंद्र कमरौद में दिव्यांग मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें बहुतायत दिव्यांग, एवं वृद्धजन सम्मिलित हुये। उपस्थित मतदाताओं को मतदान की शपथ दिलाई गई। 18 वर्ष के दिव्यांग युवाओं को नवीन मतदाता हेतु फार्म की संबंध में जानकारी दी और 02 नवीन मतदाताओं से फॉर्म भरवाया गया। 

आगामी मतदान में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने हेतु प्रेरित किया गया। इस प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन दिव्यांग लोगों को सशक्त और सदस्यता का भागीदार बनाने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है ताकि उनकी आवाज चुनावी प्रक्रिया में सुनी जा सके और सामाजिक न्याय के मामलों में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण हो सके।
ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Welcome to Chhattisgarh SevaLearn More
Accept !