मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का अभिषेक...उप मुख्यमंत्री अरुण साव, विजय शर्मा ने ली शपथ



मोदी मोदी ,आ गए है भगवा धारी के नारो से गूंजा साइंस कॉलेज मैदान 

मोदी, नड्डा ,शाह, योगी, माथुर सहित दिग्गज नेता हुए शपथ ग्रहण समारोह में शामिल




रायपुर। छत्तीसगढ़ के नव नियुक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज यहां साइंस कॉलेज मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,  भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  जेपी नड्डा, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह सहित वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साव के बाद उप मुख्यमंत्री अरुण साव, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के विधि पूर्वक शपथ ली।




शपथ के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, ,राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री तथा दोनों उप मुख्यमंत्रियों को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, छत्तीसगढ़ भाजपा प्रभारी ओम माथुर, पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह सहित अन्य दिग्गज नेता मंच पर मौजूद रहे। शपथ समारोह में कुल तीन लोगों को शपथ दिलाई गई। मंत्रियों को बाद में शपथ दिलाई जाएगी। शपथ समारोह में अपार भीड़ उमड़ी।




शपथ ग्रहण समारोह में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा,केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह,  राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी. एल. संतोष, केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह, असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वासरमा, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत, प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया, सह प्रभारी नितिन नबीन, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय, राजनांदगांव सांसद संतोष पांडेय, रायपुर सांसद सुनील सोनी, दुर्ग सांसद विजय बघेल, कांकेर सांसद मोहन मांडवी, महासमुंद सांसद चुन्नीलाल साहू, जांजगीर-चांपा सांसद गुहाराम अजगले, पूर्व मंत्री एवं विधायक बृजमोहन अग्रवाल, अजय चंद्राकर, अमर अग्रवाल, राजेश मूणत, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक, गौरी शंकर अग्रवाल, पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, भाजपा विधायक सुश्री लता उसेण्डी, भाजपा उपाध्यक्ष भूपेंद्र सव्वनी,सरगुजा संभाग प्रभारी संजय श्रीवास्तव,विधायक, मोतीलाल साहू, धर्मजीत सिंह, ओ.पी. चौधरी, किरण सिंह देव, रामविचार नेताम,  गोमती साय, श्यामबिहारी जायसवाल, भैयालाल राजवाडे, भूलन सिंह मरावी, लक्ष्मी राजवाड़े, शकुंतला सिंह पोर्ते, उद्धेश्वरी पैकरा, प्रबोध मिंज, राजेश अग्रवाल, रायमुनि भगत, लखनलाल देवांगन, प्रेमचन्द पटेल, प्रणव कुमार मरपच्ची, सुशांत शुक्ला, संपत अग्रवाल, योगेश्वर राजू सिन्हा, टंक राम वर्मा, अनुज शर्मा, पुरन्दर मिश्रा, गुरू खुशवंत सिंह, इन्द्रकुमार साहू, रोहित साहू, ललित चंद्राकर, गजेन्द्र यादव, रिकेश सेन, डोमन लाल कोर्सेवाड़ा, ईश्वर साहू, दीपेश साहू, दयालदास बघेल, भावना बोहरा, आशाराम नेताम, विनायक गोयल, चैतराम अटामी सहित भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारी एवं प्रदेश पदाधिकारी मौजूद रहे।




ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Welcome to Chhattisgarh SevaLearn More
Accept !