पुरी-अहमदाबाद एक्सप्रेस में सर्चिंग के दौरान पान मसाला के थैले में मिला 6 लाख का 30 किलोग्राम गांजा



दुर्ग में रेलवे पुलिस ने पुरी-अहमदाबाद एक्सप्रेस की बोगियों में तलाशी के दौरान एक यात्री के थैले से करीब छह लाख रूपये का अवैध गांजा जब्त किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने पान मसाला के थैले में गांजा छिपाकर रखा था। लोकसभा चुनाव आचार संहिता के मद्देनजर चलाये जा रहे प्री इलेक्शन सीजर अभियान के तहत मुखबीर की सूचना के आधार पर आर.पी.एफ. पोस्ट दुर्ग व टास्क टीम की टीम द्वारा गाड़ी संख्या 12843 पुरी-अहमदाबाद एक्सप्रेस के सामान्य कोच में दो पान मसाला थैले में 18 पैकेट मादक पदार्थ गांजा जप्त किया गया है। जीआरपी चौकी दुर्ग द्वारा अज्ञात के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Welcome to Chhattisgarh SevaLearn More
Accept !