छत्तीसगढ़- तेलंगाना के सीमावर्ती क्षेत्र में सक्रिय आठ लाख रूपये के इनामी माओवादी ने सुकमा पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है। इस माओवादी ने सुकमा पुलिस द्वारा चलाये जा रहे ”पूना नर्कोम अभियान’’ (नई सुबह-नई शुरुआत) से प्रभावित होकर पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण और सुरक्षा बलों के वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष बिना हथियार के आत्मसमर्पण किया। आत्मसमर्पित माओवादी को राज्य शासन की पुनर्वास नीति के तहत प्रोत्साहन राशि और अन्य सुविधाएं दी गईं।

