एक पेड़ मां के नाम के अंतर्गत आम पेड़ का किया रोपण



 लक्ष्मण मंदिर, तिवरदेव विहार और सुरंग टीला का किया अवलोकन

मंदिरों के निर्माण शैली को देखकर हुए अभिभूत

महामहिम राज्यपाल रमेन डेका महासमुंद प्रवास के दौरान  आज शाम पुरातत्व और ऐतिहासिक नगरी सिरपुर में प्रसिद्ध और प्राचीन लक्ष्मण मंदिर का अवलोकन किया। राज्यपाल मंदिर की भव्यता और निर्माण शैली को देखकर मंत्रमुग्ध हुए। ज्ञात है यह मंदिर केंद्रीय संरक्षित स्मारक है। जिसका निर्माण 6 वीं शताब्दी मे किया गया था। इस मंदिर की विशेषता है कि यह लाल ईंटों से निर्मित है। इसके अलावा राज्यपाल ने तिवरदेव विहार और सुरंग टीला का भी अवलोकन किया। अवलोकन के दौरान पुरातत्व विभाग के अधिकारियों ने मंदिरों के इतिहास और निर्माण शैली की विस्तार से जानकारी दी। राज्यपाल ने इस अवसर पर विजिटिंग रजिस्टर में मंदिरों के रख रखाव की सराहना की और इनके सौंदर्यीकरण पर विशेष ध्यान देने सुझाव भी दिए। राज्यपाल डेका ने ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक नगरी सिरपुर के लक्ष्मण मंदिर परिसर में ’एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत देशी आम के पौधे का रोपण किया। इस अवसर पर कलेक्टर विनय कुमार लंगेह, पुलिस अधीक्षक आशुतोष सिंह, वनमण्डलाधिकारी पंकज राजपूत, जिला पंचायत सीईओ एस. आलोक सहित पुरातत्व विभाग के अधिकारी, एडिशनल एसपी प्रतिभा पाण्डेय, अपर कलेक्टर रवि साहू, एसडीएम महासमुंद उमेश साहू उपस्थित थे।

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Welcome to Chhattisgarh SevaLearn More
Accept !