सूचना मिलते ही हरकत में आया पशुधन विभाग
धमतरी जिले के विकासखंड मगरलोड के अंतर्गत ग्राम डुमरपाली में आकाशीय बिजली गिरने से भारी संख्या में मवेशियों की मौत का मामला सामने आया है। विगत 17 जून की रात हुई इस प्राकृतिक आपदा में लगभग 40 भेड़-बकरियों की जान चली गई। घटना की भनक लगते ही पशुधन विकास विभाग की टीम ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाल लिया है।
घुमंतू चरवाहों के थे पशु, संक्रमण का खतरा नहीं
विभाग रख रहा है पल-पल की नजर
पशुधन विकास विभाग के अनुसार, प्राकृतिक आपदा के कारण हुई इस आकस्मिक घटना के सभी आवश्यक तथ्यों और आंकड़ों का संकलन कर लिया गया है, जिसके आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पशुधन विकास विभाग ग्रामीण क्षेत्रों में मवेशियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को लेकर पूरी तरह सतर्क है। किसी भी आपात स्थिति से निपटने और पशुपालकों को त्वरित सहायता पहुंचाने के लिए टीमें 24x7 प्रतिबद्ध हैं।

