मंत्री दयालदास बघेल की दूरदर्शी पहल से छत्तीसगढ़ में राशन वितरण व्यवस्था को मिला आधुनिक स्वरूप


अन्नपूर्ति ग्रेन एटीएम से 24×7 मिलेगा राशन, पारदर्शिता और सुविधा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम

रायपुर छत्तीसगढ़ में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) को अधिक आधुनिक, पारदर्शी और जनहितकारी बनाने की दिशा में खाद्य मंत्री श्री दयालदास बघेल के नेतृत्व में एक अभिनव पहल की शुरुआत की गई है। मंत्री श्री बघेल ने राजधानी रायपुर से वर्चुअल माध्यम से प्रदेश के रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग जिलों में ‘अन्नपूर्ति’ ग्रेन एटीएम का स्थापित किया गया है।

खाद्य मंत्री श्री दयालदास बघेल की दूरदर्शी सोच, नवाचार को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता और आम नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के प्रयासों के परिणामस्वरूप राशन वितरण व्यवस्था में तकनीक का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित हो रहा है। अन्नपूर्ति ग्रेन एटीएम प्रदेश की सार्वजनिक वितरण प्रणाली को नई तकनीक से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।


अब 24 घंटे, सातों दिन मिलेगा राशन

अन्नपूर्ति ग्रेन एटीएम के माध्यम से राशन कार्डधारी हितग्राही अब राशन दुकान के खुलने का इंतजार किए बिना अपनी सुविधा के अनुसार 24 घंटे और सप्ताह के सातों दिन राशन प्राप्त कर सकेंगे। इससे हितग्राहियों के समय की बचत होगी और राशन लेने के लिए लगने वाली लंबी कतारों से भी राहत मिलेगी।


बिलासपुर में प्रदेश का पहला अन्नपूर्ति ग्रेन एटीएम

बिलासपुर जिले के सरकंडा क्षेत्र में प्रदेश का पहला अन्नपूर्ति ग्रेन एटीएम स्थापित किया गया है। यह पहल खाद्य मंत्री श्री दयालदास बघेल के नेतृत्व में राज्य की राशन वितरण प्रणाली को अधिक सुगम और तकनीक आधारित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि है।


25 से 30 सेकंड में लगभग 25 किलो तक अनाज

अन्नपूर्ति ग्रेन एटीएम में हितग्राही आधार नंबर और बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण के माध्यम से अपनी पहचान सत्यापित कर सकेंगे। सत्यापन के बाद मशीन से लगभग 25 किलो तक अनाज महज 25 से 30 सेकंड में सीधे हितग्राही के थैले में प्राप्त किया जा सकेगा।


पारदर्शिता बढ़ेगी, कम तौल की समस्या से मिलेगी राहत

इस स्वचालित व्यवस्था का प्रमुख उद्देश्य सार्वजनिक वितरण प्रणाली में पारदर्शिता और जवाबदेही को मजबूत करना है। मशीन आधारित वितरण से निर्धारित मात्रा में अनाज उपलब्ध कराने की व्यवस्था होगी, जिससे कम तौल की संभावनाओं पर प्रभावी रोक लगेगी। साथ ही हितग्राहियों को बिना अनावश्यक प्रतीक्षा के राशन प्राप्त करने की सुविधा मिलेगी।


खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य गरीब और जरूरतमंद परिवारों तक खाद्यान्न की सुविधा को सरल, सहज और सम्मानजनक तरीके से पहुंचाना है। तकनीक के माध्यम से राशन वितरण व्यवस्था को बेहतर बनाना इसी दिशा में उठाया गया महत्वपूर्ण कदम है।


बघेल के नेतृत्व में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा पारदर्शिता, तकनीकी नवाचार और हितग्राही सुविधा को प्राथमिकता देते हुए सार्वजनिक वितरण प्रणाली को लगातार सुदृढ़ किया जा रहा है। अन्नपूर्ति ग्रेन एटीएम इसी प्रतिबद्धता का एक प्रभावी उदाहरण है।


छत्तीसगढ़ देश का पांचवां राज्य है, जहां आधुनिक ग्रेन एटीएम व्यवस्था लागू की गई है। यह पहल प्रदेश की सार्वजनिक वितरण प्रणाली को तकनीक के साथ जोड़ते हुए उसे अधिक आधुनिक, पारदर्शी और हितग्राही-केंद्रित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Welcome to Chhattisgarh SevaLearn More
Accept !