मंत्री दयाल दास बघेल जी के निर्देश पर खपरी स्कूल में सेवा संकल्प अभियान, रामसागर साहू ने संभाली प्रभारी की जिम्मेदारी

खपरी। माननीय मंत्री श्री दयाल दास बघेल जी के निर्देशानुसार ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत शासकीय प्राथमिक शाला खपरी में प्रेरणादायी कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रभारी के रूप में रामसागर साहू उपस्थित रहे और उन्होंने अभियान के तहत आयोजित विभिन्न गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता करते हुए बच्चों का उत्साहवर्धन किया।


कार्यक्रम में रामसागर साहू के साथ लुरसिंह जांगड़े, जीवन डहरे, दीपक बंजारे, ग्राम के सरपंच छन्नू निषाद तथा विद्यालय के समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे।


इस अवसर पर विद्यार्थियों ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जीवन, जनसेवा एवं संकल्प से जुड़े विषयों पर शानदार ड्राइंग और जनरल नॉलेज तैयार किया। बच्चों ने प्रधानमंत्री जी के जीवन से जुड़ी प्रेरणादायी कहानियां एवं कविताएं भी प्रस्तुत कीं।


रामसागर साहू ने बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा की सराहना करते हुए उनका उत्साह बढ़ाया। विद्यार्थियों द्वारा तैयार की गई ड्राइंग, सामान्य ज्ञान तथा अन्य प्रस्तुतियों के लिए उन्हें प्रोत्साहन स्वरूप पुरस्कार भी प्रदान किए गए। पुरस्कार मिलने से बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला।


इस दौरान रामसागर साहू ने विद्यार्थियों को मेहनत, अनुशासन, सेवा भावना और राष्ट्रहित के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि बच्चों की प्रतिभा को प्रोत्साहन देने से उनमें आत्मविश्वास बढ़ता है और वे भविष्य में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित होते हैं।


कार्यक्रम में विद्यालय परिवार एवं ग्रामीणों की सहभागिता रही। उपस्थित जनों ने बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम को प्रेरणादायी बताया।

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Welcome to Chhattisgarh SevaLearn More
Accept !