बिग ब्रेकिंग :महासमुंद, नारायणपुर बिलासपुर, रायगढ़, जशपुर, दंतेवाड़ा, समेत आधा दर्जन जिलों के कलेक्टर और 43 IAS अफसरों का तबादला …देखिये पूरी सूची


बिग ब्रेकिंग रायपुर:-राज्य सरकार ने करीब आधा दर्जन कलेक्टर समेत 43 IAS अफसरों के तबादले कर दिए। छत्तीसगढ़ के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है, इस सूची में पिछली सरकार के करीबी रहे कई अफसरों को लूप लाइन में भेजा गया है भूपेश सरकार ने 43 आईएएस अधिकारियों के प्रभार बदले हैं. माना जा रहा है कि राज्य गठन के बाद से अब तक एक साथ इतनी बड़ी प्रशासनिक सर्जरी नहीं की गई है. तबादलों का आदेश भी देर रात जारी किया गया है.

इन कलेक्टर को मिली जिम्मेदारी

महासमुंद -सुनील कुमार जैन,जशपुर-नीलेश कुमार महादेव,नारायणपुर-पदुम सिंह एल्मा,दंतेवाड़ा- टोपेश्वर वर्मा,बिलासपुर- एसके अलंग,रायगढ़-यशवंत कुमार

कलेक्टरों का हुआ तबादला

महासमुंद कलेक्टर हिमशिखर गुप्ता को उच्च शिक्षा विभाग में आयुक्त बनाया गया है।रायगढ़ की कलेक्टर शम्मी आबिदी को आयुक्त हाउसिंग बोर्ड बनाया गया है। नारायणपुर के कलेक्टर टोपेश्वर वर्मा का दंतेवाड़ा भेजा गया है। संजय अलंग को बिलासपुर का नया कलेक्टर बनाया गया है। जशपुर की कलेक्टर प्रियंका शुक्ला को स्वास्थ्य विभाग में संयुक्त सचिव बनाया गया है। वहीं नीलेश क्षीरसागर को जशपुर का नया कलेक्टर बनाया गया है। वहीं दंतेवाड़ा कलेक्टर सौरव कुमार को मंत्रालय भेज दिया गया है। वहीं यशवंत कुमार को रायगढ़ का नया कलेक्टर बनाया गया है। \पदुम सिंह एक्का का नारायणपुर का नया कलेक्टर बनाया गया है। जबकि बिलासपुर कलेक्टर पी दयानंद को प्रबंध संचालक समग्र शिक्षा बनाया गया है। अंकित आनंद को ऊर्जा विभाग का विशेष सचिव बनाया गया है।








ad inner footer

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Welcome to Chhattisgarh SevaLearn More
Accept !