विधायक द्वारिकाधीश यादव के स्वागत करने नेशनल हाईवे खल्लारी में उमड़ा जनसैलाब


  सोमनाथ टोंडेकर :- खल्लारी/विधान सभा क्षेत्र खल्लारी से रिकार्ड मतों के ऐतिहासिक जीत और प्रदेश में कांग्रेस सरकार के शपथ के बाद खल्लारी के नवनिर्वाचित विधायक द्वारिकाधीश यादव का अपने विधान सभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में प्रथम आगमन पर बुधवार 26 दिसम्बर को राष्ट्रीय राजमार्ग 353 स्थित खल्लारी में, खल्लारी मातेश्वरी प्रवेश व्दार से लेकर मुख्य चौंक बस स्टैंड तक आतिशबाजी व बाजे गाजे के साथ पुष्प वर्षा और जिन्दाबाद नारे के जयकारे करते हूये, ऐतिहासिक स्वागत खल्लारी व्यापारी संघ अध्यक्ष देवानंद निर्मलकर के नेतृत्व में किया गया।

 इस दिन अपने नवनिर्वाचित विधायक का स्वागत करने नेशनल हाईवे 353 स्थित खल्लारी में लोगों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। यहां विधायक का स्वागत के इंतजार में सुबह से ही लोगों का चहल - पहल शुरू हो गया था। जहां लोग डि.जे. के धुन व राऊत नाचा के साथ जीत के जश्न और स्वागत में काफी उत्साह में दिखे। वहीं यादव समुदाय के लोग राऊत नाचा से विधायक के आगमन से पहले और अगवानी तक लगातार नाचते गाते और अपने दोहा से स्वागत स्थल का माहौल जबरदस्त बनाये रखा।


 जहां स्वागत स्थल में भीड़ इतना ज्यादा हो गया था, कि भीड़ के बीच लोगों को अपने नवनिर्वाचित विधायक का स्वागत करने भारी मशक्कत करनी पड़ी। स्वागत के इस दौरान मुख्य मार्ग में खल्लारी मातेश्वरी प्रवेश व्दार से लेकर आभार मंच, बस स्टैंड तक नवनिर्वाचित विधायक और स्वागत कर्ता भीड़ को पहूंचने में करीब आधे घण्टें का समय लगा।


 स्वागत के इस दौरान लोगों में अद्भुत उत्साह देखा गया। वहीं  विधायक पुरी तरह से फूलों से लद चुके थे। यहां लोगों में यह भी चर्चा रही की छत्तीसगढ़ का तात्कालिन मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के विकास यात्रा में भी इतना भीड़ नहीं रही थी। वहीं इससे पहले किसी भी विधायक या मंत्री का भी इस तरह से ऐतिहासिक स्वागत यहां नहीं हूआ है। यहां राष्ट्रीय राजमार्ग 353 स्थित खल्लारी में खल्लारी मातेश्वरी प्रवेश व्दार से लेकर मुख्य चौंक बस स्टैंड तक स्वागत में हर वर्ग के लोग महिला, पुरूष, युवाओं संहित ग्रामीणजन और क्षेत्रवासियों का अपार भीड़ जनसैलाब के रूप में उमड़ पड़ा। सुरक्षा के दृष्टि से खल्लारी पुलिस के जवान, थाना प्रभारी के साथ सुबह से ही यहां खल्लारी में स्वागत स्थलों पर तैनात थे। 


स्वागत के इस मौक पर प्रमुख रूप से देवानंद निर्मलकर, तारेश साहू, राहूल कुलदिप, मनहरण गुप्ता,  आशकरण निर्मलकर, देवनाथ साहू, महेंद्र बंजारे, कुंजलाल साहू, प्रमोद चन्द्राकर, तुलाराम साहू, मोतिराम साहू, मुकेश साहू, सुरेन्द्र पाण्डे, शेखर चन्द्राकर, कमलनारायण साहू, परमानंद बरिहा, सुरेश साहू, अब्दुल खाॅन, रूपेन्द्र गिरी, नरेन्द्र सिन्हा, हबीब जौहरी, चोखे सिन्हा, उदय साहू, टिकेश्वर चक्रधारी, मिल्लु साहू, मुंकुंद सिन्हा, हरकेश ठाकुर, बरूण यादव, ओमप्रकाश साहू, बंशीलाल गेंदले, मनोज साहू, खुबीराम यादव, कार्तिक साहू, सरपंच सुरेश सहिस, मोहन कुलदिप, कोमल महानंद, संतराम यादव, पन्ना निर्मलकर, फागेश्वर सिन्हा, रोशन साहू, व्दारिका महानंद, ओमप्रकाश यादव, कामता यादव, संतराम सिन्हा, चेतन ध्रुव, भोजराम यादव, अमर ध्रुव, बिसऊहा ध्रुव, जगदीश ध्रुव, नरेन्द्र यादव, देवनारायण सेन, गौतम कुलदिप, मिलेश्वर निषाद, श्यामलाल यादव, हरिशचन्द्र विश्वकर्मा, युवराज निर्मलकर, मंगलुराम बरिहा, कुंजलाल बरिहा, मणीलाल सेन, श्याम बाई  निर्मलकर, ईश्वरी सबर, राधाबाई यादव, लीला बाई दिवान, धनेश्वरी नागे, कौंशिल्या दीवान, गौरीदेवी ध्रुवंशी, ममता ठाकुर, लक्ष्मी पटेल, सरोज साहू, दुलारी खंड़िया, कमला ध्रुव, खीर यादव, भुनेश्वरी यादव, सुनिती पाण्डे, रेखा सबर, कमला यादव, द्रुपति बाई ठाकुर, भामाबाई रोहिदास, गायत्री बंछोर, दिपा चौहान, राधा चौहान, दैविका बघेल, धनमत सुरमणी, मालती निषाद, रूखमणी यादव, फुलबाई देवांगन संहित क्षेत्रवासी बड़ी संख्या में उपस्थित हूये।


पुष्प वर्षा के साथ खल्लारी में विधायक का ऐतिहासिक स्वागत -

      द्वारिकाधीश यादव के ऐतिहासिक रिकार्ड जीत के बाद विधान सभा खल्लारी क्षेत्र के विभिन्न गांवो में आगमन को लेकर जगह - जगह नेशनल हाईवे के मुख्यमार्गों में स्वागत हूये। इस दौरान यहां राष्ट्रीय राजमार्ग 353 स्थित खल्लारी में खल्लारी मातेश्वरी प्रवेश व्दार से लेकर मुख्य चौंक बस स्टैंड तक करीब सौ मीटर के दूरी में कतार बनाकर सैंकड़ों के संख्या में स्वागत करने खड़ी क्षेत्र के महिलाओं ने खल्लारी नवनिर्वाचित विधायक द्वारिकाधीश यादव का ऐतिहासिक स्वागत,  पुष्प वर्षा के साथ किया। स्वागत के इस दौरान विधायक फूल मालाओं और पुष्प वर्षा से लद गये थे।


Tags
ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Welcome to Chhattisgarh SevaLearn More
Accept !