फिल्मी स्टाईल में छापा मार कर सिटी कोतवाली पुलिस 14 जुआडियों को पकड कर लगभग 41500 रूपये किया बरामद

नांदगांव बम्हनी के आस-पास कुछ लोग जुआ का फड लगा रहे है और जुआ खेल और खिलवा रहे है कि सूचना को गम्भीरता से लेते हुये पुलिस अधीक्षक श्री संतोष कुमार सिंह थाना सिटीकोतवाली को निर्देशित किया खिलाडी इतने शातिर थे कि पुलिस पार्टी की आने की सूचना देने के लिए आने-जाने वाले रास्तों पर वाचर लगाते थे 

और ग्राम नांदगांव बैस्कीखार में जुआ का फड लगाते थे थाना सिटी कोतवाली पुलिस के लिए एक चुनौती थी कि जुआ के फड लगने वाले जगह तक पहुच कर आरोपियों को पकडे इसके थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने एक छोटा हाथी वाहन का प्रयोग किया उस वाहन को चारों तरफ से त्रिपाल में ढक कर उसमें झण्डे आदि लगाकर पुलिस बल वाहन मे बैंठ कर जुआ के फड तक पहुची और चारों ओर से घेराबंदी कर 14 आरोपियों 01. लेख राम पटेल पिता सालिक रा पटेल उम्र 30 वर्ष सा0 कुर्मीपारा महासमुन्द, 02 गोविंद राम पटेल पिता बुधारू पटेल उम्र 48 वर्ष सा0 ग्राम पसौद थाना फिगेंश्वर जिला गरियाबंद, 03 महेश कुमार पिता शारदा सतनामी उम्र 20 वर्ष सा0 बम्हनी महासमुन्द, 04 मोहन यादव पिता आशा राम यादव उम्र 40 वर्ष सा0 बम्हनी महासमुन्द, 05 चेतन चन्द्राकर पिता महेत्तर चन्द्राकर उम्र 42 वर्ष सा0 बेमचा महासमुन्द, 06 खोरबाहरा पिता मेहत्तर साहू उम्र 35 वर्ष सा0 तुमगांव महासमुन्द, 07 सुधीर बंजारे पिता बुधराम बंजारे उम्र 41 वर्ष सा0 घोडारी महासमुन्द, 08 नवीन सेन पिता कमलेश सेन उम्र 23 सा0 बरौंडा बाजार महासमुन्द, 09 पुरानिक साहू पिता जनक राम साहू उम्र 31 वर्ष सा0 बम्हनी महसमुन्द, 10 संतोष कुमार चन्द्राकर पिता नरोतम चन्द्राकर उम्र 40 वर्ष सा0 अमेठी थाना आरंग जिला रायपुर, 11 बिसाहु राम साहू पिता मनराखन साहू उम्र 38 वर्ष सा0 ग्राम बेलटुकरी तुमगांव महासमुन्द, 12 नूतन साहू पिता मनोहर साहू उम्र 29 वर्ष सा0 बरौंडा बाजार महासमुनद, 13 गिरी कुमार पिता भुखन लाल साहू उम्र 39 वर्ष सा0 चपरीद थाना आरंग जिला रायपुर, 14. मोती राम साहू पिता भुगरू राम साहू उम्र 35 वर्ष सा0 चिन्गरौद महासमुन्द के पास से 41500/- रूपये एवं ताश की 52 पत्ती जप्त कर धारा 13 जुआ एक्ट कार्यवाही की जा रही है। यह संपूर्ण कार्यवाही पुलिस अधीक्षक श्री संतोष कुमार सिंह के मार्गदर्शन में कोतवाली प्रभारी सुश्री कमला पुसाम, उप निरीक्षक परेश पाण्डेय, सउनि0 विकास शर्मा, भागवत ठाकुर, प्रआर0 प्रकाश नंद, सुधीर सिंह ठाकुर, आर0 संतोष सावरा, पंकज शर्मा, छत्रपाल सिन्हा, कामता आवडे, रोहित चन्द्राकर, शुभम पाण्डेय, लाला राम कुर्रे द्वारा की गई।

Tags
ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Welcome to Chhattisgarh SevaLearn More
Accept !