पिथौरा ब्लाक के गौरव ग्राम बुंदेली में 22 जनवरी को सतनामी मोहल्ला में मीटिंग रखकर के दारू के संबंध में निर्णय लिया गया और ₹50 का स्टांप पेपर में लिखा पड़ी करके समझौता किया गया किसी के यहां महुआ दारू नहीं बनाया जाएगा ना ही बिक्री किया जाएगा
यदि किसी के यहां महुआ दारू बनाते पकड़ा गया तो उसे सतनामी समाज द्वारा ₹5000 दंड और बुंदेली चौकी में एफ आईआर उनके नाम से दर्ज कराया जाएगा यदि बहार से कोई भी व्यक्ति दारू पीने के लिए आया तो उसे समाज के द्वारा पकड़ कर उससे ₹2000 रुपए दण्द लिया जायेगा
बुंदेली चौकी प्रभारी विवेक पटेल को स्टांप को सौंपते हुए उपसरपंच मानिकपुरी नरेश सिन्हा किशोर सोनवानी राज किशोर बंजारी चंदू राम डहरिया माखन प्रभाकर देवनंदन कुर्रे एवं समस्त सतनामी समाज के लोग उपस्थित थे