रायपुर:-सरकारी स्कूलों में बच्चों को मिलने वाले मिड-डे-मिल के मेन्यू में बदलाव
किया जाएगा। अब बच्चों को खाने अंडे देने की तैयारी की जा रही है। बच्चों
को बेहतर पोषण देने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है। 59 स्कूलों में
सर्वे के बाद यह फैसला किया गया है।
नई
व्यवस्था जल्द लागू किए जाने की बात कहीं गई है। स्कूल शिक्षा मंत्री
प्रेमसाय सिंह टेकाम ने ने कहा कि यह निर्णय सर्वे के बाद लिया गया है,
ताकि बच्चों को बेहतर पोषण मिल सके। उन्होंने कहा है कि ऐसे बच्चे जो अंडा
नहीं खाते हैं, उन्हें पोषण के दूसरे आहार जैसे सोयाबीन, दूध या अन्य
समाग्री दी जाएगी।
मंत्री टेकाम ने कहा कि व्यवस्था स्कूलों में जल्द ही शुरू होगी। इसके लिए
आवश्यक दिशा? निर्देश दे दिए गए हैं। भाजपा सरकार ने अंडे को नॉन
वेजिटेरियन की कैटेगरी में रखते हुए मिड-डे-मिल के मेन्यू से बाहर रखा था।

