BREAKING: अंतागढ़ क्षेत्र में नक्सलियों ने बैनर बांध फेंके पर्चें…31 को भारत बंद का किया ऐलान…PM मोदी के खिलाफ भी बयान…

अंतागढ़। नक्सलियों ने अंतागढ़ क्षेत्र में फिर एक बार अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। अंतागढ़,आमाबेड़ा और कामता गांव जाने के मार्ग पर नक्सलियों ने लाल बैनर बांध सैकड़ों की संख्या में पर्चें फेंके हैं। देशी शराब दुकान अंतागढ़ के सामने भी एक बड़ा बैनर लगाया है, जिसमें 31 जनवरी 2019 तक समाधान के खिलाफ प्रचार अभियान व 31 को भारत बंद का महा ऐलान किया है।

नक्सलियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ भी पर्चे में कई बड़े बयान दिए हैं। इसकी सूचना मिलते ही अंतागढ़ एसडीओपी मौके पर दल बल के साथ पहुंचे और पर्चें को निकलवाया। इसकी जवाबदारी दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी भारत की कम्युनिष्ट पार्टी माओवादियों ली है।


ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Welcome to Chhattisgarh SevaLearn More
Accept !